DehradunUttarakhand

संयुक्त किसान मोर्चे को लेकर डोईवाला से आयी चौंकाने वाली खबर

Shocking News from Sanyukta Kisan Morcha

Dehradun : पत्रकारों को सुबह मिली सूचना

दरअसल आज सुबह पत्रकारों को सूचित किया गया कि डोईवाला इंटीग्रेटेड टाउनशिप और चीनी मिल बंद किए जाने के मुद्दे पर एक लंबा संघर्ष चला है

इस संघर्ष में सफलता के अवसर पर पत्रकारों को दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया गया है

लेकिन मामला दरअसल कुछ और ही निकला

आइसक्रीम पिघलने से पहले निकला “बोतल से जिन्न”

पत्रकारों के दोपहर भोज में स्टार्टर के तौर पर गर्म पनीर पकौड़ों और ठंडी-ठंडी सॉफ्ट ड्रिंक परोसी गयी

जिसके बाद पत्रकारों ने अपनी-अपनी पसंद के अनुसार वेज और नॉनवेज खाने का लुत्फ़ उठाया

तो आइसक्रीम का दौर आते-आते मामला कुछ और ही बन पड़ा

आइसक्रीम के पिघलने से पहले ही सरदार ताजेन्द्र सिंह ताज ने अपनी जेब से एक लिखित पर्चा बाहर निकाला

तो दरअसल वह सभी के लिए चौंका देने वाला था

ताजेन्द्र सिंह ‘ताज’ ने संयुक्त किसान मोर्चे के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया

किसी को नही लगी भनक

ताजेन्द्र सिंह का इस्तीफ़ा सभी के लिए चौंकाने वाला निर्णय था

क्योंकि दोपहर भोज में ताजेन्द्र सिंह के साथ आज उपस्थित उनके साथियों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था

कि ताजेन्द्र सिंह आखिर क्या करने जा रहे हैं ?

आज इस दोपहर भोज में संयुक्त किसान मोर्चे के सरदार दलजीत सिंह, रणवीर सिंह चौहान ,उमेद बोरा ,हाजी अमीर हसन, और बलबीर सिंह उपस्थित थे

इनमें से किसी को भी इस निर्णय का पता नही था

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

कब बना था संयुक्त किसान मोर्चा

केंद्र सरकार द्वारा दिए गए तीन कृषि कानून और डोईवाला में नई टाउनशिप और चीनी मिल के मुद्दे पर जन संघर्ष की अगुवाई

केंद्र और डोईवाला स्तर पर अलग-अलग गठित संयुक्त किसान मोर्चे के द्वारा की गई है

इन दोनों ही मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा को सफलता प्राप्त हुई है

जहां केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए

वही डोईवाला टाउनशिप और चीनी मिल के मुद्दे पर भी संयुक्त किसान मोर्चा को सफलता प्राप्त हुई है

कौन-कौन रहे/हैं संयुक्त किसान मोर्चे के पदाधिकारी

तीन कृषि कानून आंदोलन के समय जो संयुक्त किसान मोर्चा बना था

उसमें 7 पदाधिकारी थे

उसमें निम्न पदाधिकारी थे

1 संयोजक– ताजेन्द्र सिंह ताज
2 सरदार दलजीत सिंह –अखिल भारतीय किसान सभा
3 रणवीर सिंह चौहान –भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)
4 उमेद बोरा –कृषक फेडरेशन
5 सरदार बलबीर सिंह—कोषाध्यक्ष
6 हाजी अमीर हसन –संरक्षक संयुक्त किसान मोर्चा
7 सरदार गुरदीप सिंह —संरक्षक संयुक्त किसान मोर्चा

रीअलाइनमेंट की ओर संयुक्त किसान मोर्चा

उथल-पुथल की आहट

किसी भी बड़े आंदोलन के बाद उसमें कईं चीजें निकलकर सामने आती हैं

ऐसा ही संयुक्त किसान मोर्चे के साथ हुआ है

उसके भीतर की चीजें सतह पर दिखाई पड़ रही हैं

अब संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेन्द्र सिंह ताज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

और वह फिलहाल किसी भी प्रकार से अपना इस्तीफा वापस लेने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं

इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि

आने वाले अगले तीन से चार दिनों में डोईवाला में किसान आंदोलन से जुड़े लोगों में एक भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है
यानि कि किसानों को लेकर एक नए तरीके से रीएलाइनमेंट होने जा रहा है

क्या लिखा है इस्तीफ़ा पत्र में

संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ लाये गए तीन कानून

और उसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर सफल आंदोलन किया

अब उत्तराखंड सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण एवं डोईवाला चीनी मिल को बंद करने की जो योजना बनाई गई थी उसके विरोध में लगभग दो महीने से आंदोलन ,बैठकें, धरने का कार्यक्रम किया गया

उसका नेतृत्व करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ

जिसमें सभी संगठनों एवं जिन राजनीतिक पार्टियों ने भागीदारी की उसी के फल स्वरुप हमारी जीत हुई है

संयुक्त मोर्चा के संयोजक पद पर रहते हुए मुझसे कोई भूल हुई हो या किसी भी साथी को दुख पहुंचा हो तो मैं उन सभी से क्षमा मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा देता हूं
तथा भविष्य में मैं संयुक्त किसान मोर्चा में पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा
मेरे स्थान पर किसी अन्य योग्य साथी को मोर्चा का संयोजक पद की सेवा देने की कृपा कीजिएगा
मैं पुनः सभी साथियों ,मातृ शक्ति का आभार प्रकट करता हूं

(हस्ताक्षर)

ताजेन्द्र सिंह ताज

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!