pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

District administration gears up for the 2027 Assembly elections.

देहरादून,25 सितम्बर 2026 : विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

देहरादून के ऋषिपर्णा सभागार में District Magistrate,Dehradun डॉ0 आशीष चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को समय पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव पर जोर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी निर्वाचन व्यवस्थाएं आयोग के मानकों के अनुसार तय समय में पूरी करने को कहा।

नोडल, जोनल और सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को निर्वाचन ड्यूटी के लिए जरूरी कार्मिकों की सूची भी समय से जुटाने को कहा गया।

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं होंगी मजबूत

उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बूथों पर पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी एएमएफ सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया जाएगा।

कलेक्शन सेंटर, डिस्पैच सेंटर और मतगणना स्थल का चयन आयोग के मानकों के अनुरूप होगा।

सुरक्षा व्यवस्था, रूट प्लान औuuर चेकपोस्ट की तैयारियों की भी समीक्षा करने के आदेश दिए गए।

स्वीप अभियान से बढ़ाई जाएगी मतदाता जागरूकता

युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने पर विशेष जोर रहेगा।

नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап