pinko казино
DehradunUttarakhand

देहरादून में 01 अक्टूबर से खनन शुरू,स्टोन क्रेशरों के लिए 1000 पौधे लगाना अनिवार्य

Mining operations to begin in Dehradun from October 1; planting 1,000 saplings made mandatory for stone crushers.

देहरादून,30 सितम्बर 2026 : देहरादून में नया खनन सत्र 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

इसे सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में अवैध खनन रोकने, राजस्व बढ़ाने और जनसुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए।

अवैध खनन पर रोक 

जिलाधिकारी ने अवैध खनन और परिवहन पर सख्त अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने तहसील स्तर पर Anti Mining Task Force एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय करने को कहा।

खनन क्षेत्रों में CCTV Camera से नियमित निगरानी रखी जाएगी।

आपदा संभावित क्षेत्रों का चिह्नीकरण कर उपखनिज का आंकलन किया जाएगा।

नए चिन्हित लॉटों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

वाहनों की जांच और पर्यावरण संरक्षण

खनिज वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट लगाना अनिवार्य किया गया है।

स्टोन क्रशरों पर धर्मकांटा और वाहनों की फिटनेस जांच के निर्देश दिए गए।

श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

स्टोन क्रशर संचालकों को कम से कम एक हजार पौधे लगाने होंगे।

30 लॉटों से 31.26 करोड़ का राजस्व

जनपद में कुल 69 लॉट चिन्हित किए गए हैं।

वर्तमान में इनमें से 30 लॉटों पर खनन कार्य चल रहा है।

इन लॉटों से अब तक 31.26 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

अन्य लॉटों को शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान (अध्यक्षता), अपर जिलाधिकारी (प्रशा) स्मृता परमार, एसपी स्वतंत्र सिंह, एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा, जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्य शाह, प्रबंधक (जीएमवीएन) कुसुम चौहान, सीओ विवेक सिंह, आरटीओ प्रतिनिधि रोशनी पंत, वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी एसडीएम, जिला खनन समिति के अन्य सदस्यगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारी।

Related Articles

Back to top button
пинап