डोईवाला में नए न्यायालय भवन के लिए इन 3 स्थानों का हुआ भूमि निरीक्षण
Site inspections conducted at these three locations for the new court building in Doiwala.

देहरादून,23 सितम्बर 2026 : बुधवार को डोईवाला में न्यायालय भवन निर्माण के लिए विभिन्न स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
इस दौरान न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपलब्ध भूमि की उपयुक्तता और स्थानीय सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
भूमि का संयुक्त निरीक्षण
देहरादून के जिला एवं सत्र न्यायधीश हरीश कुमार गोयल की मौजूदगी में विभिन्न स्थलों का दौरा किया गया।
इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-तृतीय मनीष कुमार पांडेय,और डोईवाला की न्यायिक मजिस्ट्रेट सांची अग्रवाल भी शामिल रहीं।
राजस्व विभाग से तहसीलदार बीरम सिंह और परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी निरीक्षण में भाग लिया।
टीम ने डोईवाला के धर्मूचक, सीपेट कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग और लच्छीवाला क्षेत्र की भूमि देखी।
प्रस्तावित न्यायालय और योजनाएं
डोईवाला में नई अदालत की स्थापना के लिए लंबे समय से भूमि तलाशी जा रही है।
यहाँ सिविल जज सीनियर डिवीजन, फैमिली कोर्ट और अपर जिला जज की अदालतें प्रस्तावित हैं।
नये अदालत भवन के लिए आज धर्मूचक में लगभग 27 बीघा और लच्छीवाला में 5 बीघा भूमि का निरीक्षण हुआ।
उपयुक्त भूमि का चयन होते ही निर्माण प्रक्रिया में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।
स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा ने बताया कि वे इसके लिए लगातार प्रयासरत थे।
सचिव मनोहर सिंह सैनी के अनुसार स्थानीय स्तर पर कोर्ट बनने से समय की बचत होगी।
क्षेत्र के लोगों को अब छोटे-बड़े न्यायिक कार्यों के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा।
हमारी कोशिश है न्याय सुलभ हो।
इस नए न्यायालय परिसर से डोईवाला और आसपास के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश हरीश कुमार गोयल,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश शुक्ला,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-तृतीय मनीष कुमार पांडेय,न्यायिक मजिस्ट्रेट,डोईवाला सांची अग्रवाल,परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा,सचिव मनोहर सिंह सैनी,उपाध्यक्ष अतुल कुमार,मनीष धीमान, सुशील वर्मा, संदीप जोशी, साकिर हुसैन, भव्य चमोला, विवेक, राजीव, सुमित, अरुण टम्टा, तरन्नुम, सलीम,विवेक भंडारी, राहुल जैकब सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे









