CrimeDehradunPoliticsUttarakhand

सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल

सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला सामने आया है.

लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने 28 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा

> सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल
> भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को दी तहरीर
> पुलिस ने किया दो लोगो पर मुकदमा दर्ज
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून :

पवन गहिर ने पुलिस को दी तहरीर

28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर दी कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा.

दूसरा ऑडियो 28 मार्च को गणेश मुंडेला ने भेजा.

पवन ने कहा कि वह सीएम की पत्नी की आवाज से भली-भांति परिचित हैं.

यह ऑडियो फर्जी है। फर्जी ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू और गणेश मुंडेला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

 सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि मामले की जांच कोतवाली के दरोगा ललित सिंह रावल को सौंपी गई है. जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru