मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ शुरू, मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
'Chief Minister's Youth Future Building Scheme' launched; free online coaching to be provided.
देहरादून,7 सितम्बर 2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे।
इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न Competitive Examination प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए Free online coaching और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना का उद्देश्य युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए।
यह सुविधा राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।
विद्यार्थी इसके तहत Civil Services (सिविल सर्विसेज), रक्षा सेवाओं (CDS), बैंकिंग, रेलवे और SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा एवं पात्रता परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन मिलेगा।
यह योजना विशेष रूप से प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
अब युवाओं को कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
वे घर बैठे ही विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी कर सकेंगे।









