
देहरादून,7 सितम्बर 2026 : दून पब्लिक स्कूल की सरोजिनी एकेडमी में चार दिवसीय ऋषिकेश सब-डिस्ट्रिक्ट जूनियर एवं सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 20 टीमों के 300 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता को लेकर भाग ले रहे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक विनय रतूड़ी, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डी. पी. रतूड़ी एवं सचिव वहीद अहमद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक विनय रतूड़ी ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक क्षमता का सर्वांगीण विकास होता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बेहतरीन मंच मिलता है।
आज खेले गए मैचों में डीपीएस स्कूल के लड़के एवं लड़कियों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
दोनों टीमें अपने-अपने पूल में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।
आयोजन के अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह नेगी, उप-प्रधानाचार्य राजशेखर मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी जेपी सकलानी उपस्थित रहे।
साथ ही आयोजक सचिव थमन थापा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।









