DehradunPoliticsUttarakhand

डोईवाला में “पदयात्रा” पर निकले भाजपाई,मुख्यमंत्री का जताया आभार

आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा डोईवाला मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पद यात्रा रैली का आयोजन किया गया.

रैली ऋषिकेश रोड गुरुद्वारा से शुरू प्रारंभ होकर नगर चौक होते हुए डोईवाला तहसील पर समाप्त हुई

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह

देहरादून : मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सहप्रभारी नलिन भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी अध्यादेश लाने पर मुख्यमंत्री का आभार करने हेतु डोईवाला मंडल में धन्यवाद पद यात्रा रैली का आयोजन किया गया.

जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा नक़ल विरोधी कानून के तहत उत्तराखंड में अब भर्ती परीक्षा में पेपर लीक, नकल कराने,अनुचित साधनों में लिप्त पाए जाने पर आजीवन कैद की सजा मिलेगी और साथ में ₹10 करोड़ का तक के जुर्माने का प्रावधान है इसके साथ ही आरोपियों की संपत्ति भी जप्त कर ली जाएगी.

जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल और मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री नकल विरोधी अध्यादेश लेकर आए हैं पद यात्रा रैली के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है.

मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने पर धन्यवाद दिया.

रैली मे पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा मंडल, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित बिजल्वाण, महामंत्री मनमोहन नौटियाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, मंडल प्रभारी पुष्पा ध्यानी, जिला मंत्री उषा कोठारी, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, महिला मोर्चा पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, विनय जिंदल, प्रेम सिंह पम्मी राज, मंगल रौथान, कृष्णा तड़ियाल, आदेश पवार, सुबोध नौटियाल,राममूर्ति ताई, सरिता गुसाई,नीलम नेगी, मनीष नैथानी, डॉक्टर बी एस सोढ़ी,संतोषी बहुगुणा, पूनम तोमर, सुनीता नौटियाल, रीता नेगी,बुध सिंह, गणेश रावत, संदीप नेगी, विपिन कोठारी, संदीप नेगी, देवेश्वरी, सुंदर लोधी, मनोज कांबोज आदि कार्यकर्ता मौजूद र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!