pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून के राजपुर में पारिवारिक कलह के बाद बेटे ने की पिता की हत्या

Son kills father after family dispute in Rajpur, Dehradun

देहरादून,10 नवंबर 2026 : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है।

पारिवारिक विवाद और नशे की लत के कारण एक कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से हमला करके अपने ही पिता की जान ले ली।

बेटे ने किया पिता पर जानलेवा हमला

राजपुर पुलिस को बीती 9 नवंबर की शाम को इमरजेंसी नंबर 112 के माध्यम से एक गंभीर घटना की सूचना मिली।

कॉल करने वाले ने बताया कि सहस्त्रधारा रोड के कुल्हन इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया है।

सूचना मिलते ही थाना राजपुर के प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने देखा कि 62 वर्षीय मदन राणा खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए थे।

पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मदन राणा को मृत घोषित कर दिया।

गुस्से और नशे में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी बेटे नितिन राणा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

अभיयुक्त नितिन को शराब पीने की बुरी लत थी

जिसके कारण घर में अक्सर कलेश रहता था।

घटना वाले दिन भी आरोपी नशे की हालत में घर आया था और उसका परिजनों से विवाद हो गया।

मृतक पिता ने जब अपने बेटे को इस तरह नशे में देखकर डांटा तो आरोपी को बहुत गुस्सा आ गया।

गुस्से और उत्तेजना में आकर आरोपी ने किचन में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया।

उसी चाकू से उसने अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर स्थिति को संभाला।

अपराध स्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए तुरंत एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने मौके से ही खून से सना हथियार बरामद करके आरोपी नितिन राणा को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किया गया आरोपी नितिन राणा मृतक मदन सिंह राणा का ही 35 वर्षीय बेटा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
пинап