pinko казино
DehradunUttarakhand

‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ के फरमान ने गर्भवती महिला को एसडीपी देकर दिया जीवनदान

A directive from the 'Ek Madad Blood Group Samiti' (One Help Blood Group Committee) helped save the life of a pregnant woman by facilitating the provision of SDP (Single Donor Platelets)

देहरादून : ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ ने एक बार फिर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में उपचाराधीन एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए अधिवक्ता मोहम्मद फरमान आज़म आगे आए और अस्पताल के ब्लड बैंक में लगभग तीन घंटे रहकर स्वैच्छिक एसडीपी ( सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) दान किया

क्या था मामला?

रुड़की निवासी गर्भवती महिला हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती थीं,

जिन्हें एसडीपी की अत्यंत आवश्यकता थी।

जब इसकी जानकारी ‘रुड़की ब्लड वॉलंटियर्स’ के अनस गाज़ी को मिली,

तो उन्होंने तुरंत ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ के संस्थापक एवं अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही साकिर हुसैन ने समिति के सदस्य व अधिवक्ता मोहम्मद फरमान आज़म से बात की।

फरमान आज़म ने तुरंत मानवता के इस कार्य के लिए सहमति जताई।

इसके बाद साकिर हुसैन उन्हें लेकर हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे।

वहां ब्लड बैंक में करीब तीन घंटे की प्रक्रिया के दौरान अधिवक्ता मोहम्मद फरमान आज़म ने गर्भवती महिला के लिए एसडीपी दान किया।

यह दान केवल एक मरीज की मदद भर नहीं था, बल्कि इसके साथ एक माँ और उसके गर्भ में पल रहे नन्हें शिशु की सुरक्षा और जीवन की उम्मीदें जुड़ी हुई थीं।

इस मानवीय प्रयास से माँ और बच्चे दोनों के स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने की कामना की गई।

समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट ने कहा, “रक्तदान और एसडीपी दान को लेकर लोगों के मन में किसी भी प्रकार का डर या भ्रम नहीं होना चाहिए।

यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

सभी स्वस्थ व पात्र नागरिकों को आगे आकर इस मुहिम में हिस्सा लेना चाहिए, ताकि समय पर किसी की जान बचाई जा सके।”

उन्होंने रुड़की ब्लड वॉलंटियर्स के अनस गाज़ी का भी समय पर सूचना देने के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि समाज सेवा के कार्यों में सभी संगठनों को मिलकर हाथ बढ़ाना चाहिए।

‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ माँ और उसके होने वाले बच्चे के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करती है

 

Related Articles

Back to top button
пинап