सीधे-सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती देने से चर्चा का बाजार गरम
अनुज जोशी के “मिशन-21” से नेताओं के माथे पर पड़े बल
डोईवाला नगर पालिका चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री अनुज जोशी ने कल पत्रकारों से बातचीत में सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर निशाना साधते हुए नगर पालिका डोईवाला की चेयरमैन व सभासद सहित सभी 21 भाजपा प्रत्याशियों को हराने की रणनीति का खुलासा किया था। जिसका वीडियो UKTEZ.com पर आने के बाद ये सुर्ख़ियों में छाया रहा।
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस वीडियो को लेकर खासी हलचल रही। इस वीडियो में अनुज जोशी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को झटका देने की बात कह रहे हैं।
अनुज जोशी ने कहा था कि उनकी टीम,नगर पालिका डोईवाला के 2000 परिवारों से सम्पर्क कर, त्रिवेंद्र सिंह रावत की राज्य विरोधी नीतियों का प्रचार करेगी । इसके लिए टीम प्रत्येक वार्ड के 100 परिवारों से सीधा संवाद करेगी।
खबर है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आज डोईवाला के सिद्धिविनायक वेडिंग पॉइंट पहुँच रहे हैं।जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से डोईवाला चुनाव की नब्ज़ टटोलने की संभावना जतायी जा रही है।
कितनी ताकत है अनुज जोशी की ?
अनुज जोशी की राजनैतिक समीकरण साधने की शक्ति का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में हुए डोईवाला डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में उनके द्वारा सुरेखा राणा को उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाया गया जो ए.बी.वी.पी. और एन.एस.यू.आई. के प्रत्याशियों को हराकर निर्दलीय जीत कर आई है ।
Read Next
8 hours ago
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
1 week ago
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
1 week ago
आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बना हरिपुर कालसी, यमुना तट को मिला नया स्वरूप
1 week ago
क्यूआर कोड स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से जुड़ी तस्वीरें प्राप्त कर सकेंगे आम
1 week ago
मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन: मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, ‘जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत बोले धामी
2 weeks ago
धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय
3 weeks ago
CM आवास घेराव के बाद कांग्रेसियों पर मुकदमे व गाड़ियां जब्त करने का आरोप,दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
August 17, 2026
कांग्रेस की नयी जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न,पूर्व कैबिनेट मंत्री हुए शामिल
July 28, 2026
मतदाता सूची में नाम और विवरण सुधारने का मौकाः 5.47 लाख मतदाताओं को दिए जा रहे नोटिस
July 24, 2026
देखें सूची : IAS और IFS के हुए ट्रांसफर
Back to top button