
देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : संयुक्त किसान मोर्चा केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर डोईवाला में किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर रैली कर केंद्र सरकार व विश्व व्यापार संगठन (WTO ) का पुतला फूंका।
2 मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े कृषक डोईवाला गन्ना किसान समिति पर एकत्रित हुए
जहां उन्होंने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान शुभकरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
जिसके बाद किसानों ने 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी।
नारेबाजी के साथ निकाली रैली
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह,किसान सभा मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह,उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम व मंडल सचिव याकूब अली एवं कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद बोरा,गुरनाम सिंह,किसान यूनियन के नेता हरेंद्र बालियान,रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में ट्रैक्टर एवं मोटर वाहन के साथ केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों और विश्व व्यापार संगठन ( डब्ल्यूटीओ ) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भानियावाला हाईवे पर एक विशाल रैली निकाली।
रैली भानियावाला हाईवे से होते हुए नुन्नावाला गुरुद्वारा तक पहुंची
जहां पर रैली में उपस्थित सभी किसान एक सभा में तब्दील हो गये
रैली में व्यक्त किये विचार
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ने कहा पंजाब और हरियाणा का किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा है
जहां उन्हें रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे बनाए जा रहे हैं
यही नहीं हरियाणा सरकार के द्वारा निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसाई गई जिसमें एक किसान के बहादुर बेटे शुभकरण सिंह की शहादत हो गई।
किसान नेता एवं कांग्रेस परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल एवं सागर मनवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जहां एक ओर यह सरकार पूंजीपतियों के अरबो रुपए माफ कर देती है
वहीं किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल के अध्यक्ष बलवीर सिंह व मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा शुभकरण की शहादत और बलिदान हमेशा किसानों को आंदोलन को प्रेरणा देता रहेगा।
किसान यूनियन नेता हरेंद्र बालियान,चौधरी रणबीर सिंह व सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश के किसान ने हमेशा अपनी शहादते देकर आंदोलन को जीता है और आगे भी जीतेगा उसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े।
कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद बोरा एवं अखिल भारतीय किसान सभा जिला उपाध्यक्ष याकूब अली, व मजदूर यूनियन के नेता जगदीश कुकरेती ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा देश में विश्व व्यापार संगठन (WTO ) की नीतियों को थोपना चाहती है जो देश की कृषि नीति के लिए बहुत नुकसानदेह है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अहमद कुरैशी, एवं किसान नेता बुद्धि सिंह सेमवाल ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां किसानों ,मजदूरों एवं छोटे व्यापारियों के खिलाफ हैं वह केवल पूंजीपतियों के लिए बनी है। जो देश के लिए घातक सिद्ध हो रही है।
इन्होने भी किया संबोधित
आंदोलन को अन्नदाता किसान यूनियन के नेता सुरेंद्र सिंह, किसान एकता केंद्र से आशीष कुमार,किसान सभा से गुरनाम सिंह,धर्मानंद लाखेड़ा, सरदार करनैल सिंह,अनूप कुमार पाल,बलवीर सिंह बिंदा,प्रेम सिंह पाल, गुरदीप सिंह, आदि ने भी संबोधित किया।
अंत में केंद्र सरकार एवं विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ का विरोध करते हुए उसका पुतला फूंका ।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
ट्रैक्टर रैली व आंदोलन में मुख्य रूप से हरबंस सिंह, गुरचरण सिंह, करनैल सिंह, मोहम्मद असलम,जगजीत सिंह,लखबीर सिंह,गुरपाल सिंह,गुरविंदर सिंह, भगवान सिंह,चतर सिंह,अनूप नेगी,जगीर सिंह,रविंद्र कुमार,पुनीत कुमार अयूब हसन,आकिब हसन, चाँद ,पुनीत कुमार,परमजीत सिंह उर्फ पम्मा,सतीश धौलाखंडी, गुरपाल सिंह शाहिद सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।