pinko казино
DehradunUttarakhand

ईद मिलादुन्नबी पर 23 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

On the occasion of Eid-e-Milad-un-Nabi, 23 voluntary blood donors donated blood.

देहरादून :  ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर डोईवाला की सामाजिक संस्था

‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ और ‘सुन्नी साबरी ट्रस्ट (इस्लामनगर, तेलीवाला)’ के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक

रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

इस शिविर में 23 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश की.

एकत्र किए गए रक्त को परिवर्तन ब्लड बैंक, ऋषिकेश भेजा गया है.

शिविर का विधिवत शुभारंभ ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ के अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट ने किया

उन्होंने कहा, “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है.

पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए आज इस पावन अवसर पर 23 रक्तवीरों ने इंसानियत का अनूठा संदेश दिया है.

प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”

समिति के कोषाध्यक्ष शादाब हसन एडवोकेट एवं शिविर आयोजक सदफ ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि

रक्तदान से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है रक्त केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है, इसे किसी मशीन

से नहीं बनाया जा सकता.

इसलिए जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान अत्यंत आवश्यक है.

समिति पदाधिकारियों ने सभी 23 रक्तदाताओं, सहयोगियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया

साथ ही, भविष्य में भी जनहित और मानवता की सेवा के लिए ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया

रक्तदान करने वालों में मोहम्मद सदफ इम्तियाज अली ज़ीशान जाकिर हुसैन मोहम्मद शाकिर मोहम्मद आबिद मोहम्मद शाहरुख समीर अहमद जावेद अहसान शाहिद मोहम्मद जुनैद वक़्क़ार आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
пинап