pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला के भानियावाला में “नमो युवा चौपाल” का आयोजन

 

 

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज डोईवाला के भानियावाला में “नमो युवा चौपाल” का आयोजन किया गया है

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ

नगर पालिका डोईवाला के वार्ड नंबर 03,04 और 07 मे नमो युवा चौपाल का कार्यक्रम हुआ

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया

इस दौरान भाजपा पदाधिकारी ने युवाओं के साथ संवाद कर केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियां गिनाई

कार्यक्रम मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आज देश का युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है

भाजपा द्वारा नमो युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं को सरकार की उपलब्धियां व सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर युवाओं को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

युवा मोर्चा मंडल प्रभारी रविंद्र बेलवाल और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में युवाओं की सबसे अहम भूमिका रहने वाली है

प्रत्येक युवा से संपर्क का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही

कार्यक्रम में डोईवाला विस्तारक अनूप सेमवाल, महामंत्री युवा मोर्चा मनीष क्षेत्री, कार्यक्रम संयोजक नवीन पोखरियाल,सुबोध नौटियाल, तुषार नेगी, अजय सिंह, अनुराग थपलियाल, गौरव उनियाल, बीरेंद्र मनवाल, आयुष सोलंकी, अरुण सोलंकी, आदित्य थापा, आयुष सोलंकी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
пинап