DehradunExclusiveNationalUttarakhand

ब्रेकिंग न्यूज़ : भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के नये राज्यपाल

“यूके तेज़” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिये व्हाट्सएप्प मैसेज करें

रजनीश सैनी 80770-62107

देहरादून :उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद रहे भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। 

चेन्नामनेनी विद्यासागर राव ने 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल की शपथ ली थी जिनका कार्यकाल कल शनिवार 30 अगस्त 2019 को समाप्त हो गया है।

जिसके बाद राष्ट्रपति के द्वारा भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हालांकि महाराष्ट्र के राज्यपाल के लिये संभावित नामों में सुमित्रा महाजन का नाम चर्चा में प्रमुख रुप से रहा है।

भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के 23 वें राज्यपाल बनाये गये हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) के करीबी भगत सिंह कोश्यारी 1977 में आपातकाल के दौरान जेल भी गए हैं।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के एक गांव में 17 जून 1942 को जन्में भगत सिंह कोश्यारी नित्यानंद स्वामी के बाद प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री रहे हैं।

वो वर्ष 2002 से 2007 तक उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।

वर्ष 2005-2007 तक वो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे।

2008-2014 तक राज्यसभा सांसद रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!