CrimeDehradun

पुलिस का दावा ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता से 13 लाख की अवैध रकम बरामद

देहरादून : डोईवाला पुलिस का दावा है कि डोईवाला के एक निर्माणधीन फ्लाईओवर के नजदीक से चेकिंग के दौरान जल निगम बैराज ऋषिकेश के अधिशासी अभियंता से 13 लाख की अवैध नगद रकम पकड़ी है।

वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी के हवाले से मीडिया को जारी एक लघु प्रेस नोट में बताया गया कि डोईवाला इंस्पेक्टर द्वारा अपने ख़ास मुखबिर की सूचना पर भानियावाला के निर्माणधीन फ्लाईओवर के नजदीक वाहन चेकिंग की गयी।

वाहन संख्या UK07G-6311 बोलेरो को रोककर चेक किया गया जिसे चालक विनोद भाकुनी पुत्र अर्जुन सिंह भाकुनी निवासी शांति विहार अजबपुर कलां अधिशासी अभियंता जल निगम बैराज ऋषिकेश देहरादून चला रहे थे।

वाहन की चेकिंग की गई तो वाहन से नगद ₹1309400/- बरामद हुए उपरोक्त धनराशि के विषय में जानकारी लेनी चाहिए तो चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

जिस पर कारण बता कर उपरोक्त की धनराशि को कब्जे पुलिस लिया गया।

इस मामले में पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस का कहना है की इस केस की जानकारी विजिलेंस और इनकम टैक्स विभाग को भेजी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!