pinko казино
DehradunPolitics

निशंक की जीत को महिला मोर्चा ने निकाली ऋषिकेश में बाइक रैली

आप वीडियो देखियेगा :—–

देहरादून : अब जब लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में चंद दिन ही बाकी हैं,राजनैतिक दलों का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है।

इसी चुनावी बेला पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोशो-खरोश के साथ बाइक रैली निकाली।

आज बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता ऋषिकेश में एकजुट हुई।

भाजपा के हरिद्वार लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री आरुषि पोखरियाल ने झंडा दिखाकर महिला बाइक रैली को रवाना किया।

मीडिया से बात करते हुए आरुषि पोखरियाल ने कहा कि,”मातृ शक्ति पूरी सृष्टि को संचालित करती है जिसका पूरा प्यार और आशीर्वाद आज डॉ. निशंक के साथ है।

आज इस बाइक रैली के माध्यम से मातृ शक्ति अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए पूरी ऊर्जा के साथ इस चुनाव प्रचार में जुट गयी है। ”

आरुषि पोखरियाल ने “हर-हर मोदी” और “चप्पा-चप्पा बीजेपी और डॉ निशंक” की बात भी कही।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ पदाधिकारी कुसुम कंडवाल ने कहा कि पहली बार ऐसे उत्साह के साथ महिला बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

महिलाओं में बड़ा उत्साह है और वे डॉ. निशंक की जीत के लिए चुनाव प्रचार में जुट गयी हैं।

महिला मोर्चा की माताएं-बहनें उनके लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगी।

Related Articles

Back to top button
пинап