DehradunHaridwarUttarakhand

रामायण में सीता बनी दीपिका चिखलिया करेगी एक्टिंग, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिया फिल्म का मुहुर्त शॉट

दमदार और असरदार न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : रामानंद सागर के प्रसिद्व धारावाहिक रामायण

में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया

जल्द ही एक ओर फिल्म में दिखाई देंगी।

सीएम ने आज ‘‘हिन्दुत्व’’ फिल्म का मुहुर्त शॉट दिया।

इस फिल्म के निर्देशक करण राजधान हैं।

इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखण्ड में होगी।

फिल्म के मुख्य कलाकार आशीष शर्मा,  सोनारिका, 

दीपिका चिखलिया, अनूप जलोटा एवं अंकित राज हैं।

 मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ

हिन्दुत्व फिल्म बनाई जा रही है,

उम्मीद है कि यह फिल्म हिन्दुत्व को

दुनिया में पहुंचाने में सफल होगी।

फिल्मों का समाज एवं मानव जीवन

कितना गहरा प्रभाव पड़ता है,

इसके अनेक उदाहरण है।

हिन्दुत्व शब्द प्रेम, उदार और विश्वास का प्रतीक है।

भारतीय संस्कृति सनातन संस्कृति है,

और सनातन संस्कृति का आधार हिन्दुत्व है।

  फिल्म के निर्देशक करण राजधान ने कहा कि

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘‘हिन्दुत्व’’ फिल्म का मुहुर्त शॉट दिया।

हिन्दुत्व फिल्म में मुख्य उद्देश्य प्रेम,

बलिदान एवं सद्भावना के मिलन को

दिखाने का प्रयास किया जायेगा।

इस फिल्म के माध्यम से दुनियाभर में

हिन्दुत्व का संदेश देने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखण्ड में

एक और फिल्म की शूटिंग की जायेगी।

  इस अवसर पर विधायक कैलाश चन्द गैहतौड़ी,

मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस. पंवार,

सचिव सूचना  दिलीप जावलकर,

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल

अधिकारी  के.एस. चौहान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!