pinko казино
Dehradun

सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

CM Dhami had his convoy stopped unexpectedly and took selfies with children and the general public.

देहरादून,18 सितम्बर 2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मियांवाला में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौट रहे थे।

मार्ग में स्थानीय लोग और बच्चे उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक खड़े थे।

लोगाें का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवा दिया और वे आमजन के बीच पहुंच गए।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग बेहद उत्साहित नजर आए।

कई लोगों ने उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने सहजता से बच्चों, युवाओं और महिलाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

स्थानीय लोगों ने उनसे बातचीत कर अपनी भावनाएं साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने पूरी आत्मीयता के साथ लोगों की बातों को सुना।

मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय व्यवहार से लोगों में खासा उत्साह दिखा।

काफिला रुकने और मुख्यमंत्री के खुद मिलने का दृश्य यादगार बन गया।

बच्चों की खुशी और लोगों के उत्साह ने माहौल को आत्मीय बना दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता से मिलना उनके लिए सुखद अनुभव है।

प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

Related Articles

Back to top button
пинап