pinko казино
DehradunSportsUttarakhand

खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची स्पोर्ट्स स्टेडियम,अव्यवस्थाओं पर हुई नाराज

खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जिले के मुनिकीरेती में स्थित पूर्णानंद स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया.

> खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण

> कैबिनेट मंत्री पहुंची मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल स्टेडियम

> मौके पर मिली अव्यवस्थाओं पर जाहिर की है नाराजगी

> खेल अधिकारियों को दिये व्यवस्थाओं को दुरुस्त के निर्देश

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

टिहरी गढ़वाल : खेल मंत्री रेखा आर्या ने उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन से स्टेडियम में संचालित किए जा रहे खेलो के बारे में जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की.

खेल मंत्री रेखा आर्या को उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्टेडियम में 8 प्रकार के खेल संचालित हो रहे हैं,वही उन्होंने स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का विषय भी उठाया.

उन्होंने कि जल्द ही स्टेडियम के ग्राउंड को समतल किया जाएगा जिससे यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

श्रीमती आर्या ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द ही निदेशालय को इस विषय से अवगत कराएं और समस्या को दूर किया जाए।

साथ ही मंत्री ने कहा कि यहां पर बालिका खेल छात्रावास की जरूरत महसूस होती है जिसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर जल्द ही इसके ऊपर कार्य किया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस तरह से स्टेडियम का रख रखाव किया जाना चाहिए था उसमें कुछ कमियां देखने को मिली हैं , चूंकि यहां पर सुबह से देर शाम तक खिलाड़ी खेलने को आते हैं और उन्हें इन अव्यवस्थाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है।

मंत्री ने कहा कि जल्द ही खेल स्टेडियम में व्यवस्थाएं बेहतर हो इसे लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन,तहसीलदार नरेंद्रनगर पीताम्बर सिंह रावत ,वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी डी. एस. रावत सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап