pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला के व्यापारी पन्नालाल गोयल का निधन, सौंग नदी में मिला शव

Doiwala Businessman Pannalal Goyal Passes Away; Body Found in Song River

देहरादून : आज डोईवाला के प्रमुख कांग्रेस नेता और व्यापारी पन्नालाल गोयल का निधन हो गया है.

उनका शव डोईवाला की सौंग नदी में पाया गया है.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पन्नालाल गोयल किसी कार्य से सौंग नदी में गए थे.

वह हाई ब्लड प्रेशर और शुगर यानि डायबिटीज के मरीज बताये जा रहे है

माना जा रहा है इन बीमारियों के कारण अचानक उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया

जिसकी वजह से वह घटनास्थल पर गिर पड़े

उन्हें देखे जाने पर स्थानीय पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे

फिलहाल पन्नालाल गोयल के पार्थिव शरीर को उनके रेलवे रोड डोईवाला स्थित निवास पर लाया गया है

उनके परिजनों के द्वारा आपस में विचार विमर्श कर अंतिम संस्कार का समय अभी निर्धारित किया जाना है

गौरतलब है कि पन्नालाल गोयल डोईवाला के एक वरिष्ठ और पुराने कांग्रेसी नेता है

वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और एक सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी के कार्यों को करते रहे

वह एक सरल स्वभाव और सच्चे हृदय के व्यक्ति थे और जिंदादिली और मिलनसार व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते हैं

उनकी मृत्यु से डोईवाला कांग्रेस और व्यापार जगत में शोक की लहर व्याप्त है

Related Articles

Back to top button
пинап