pinko казино
DehradunNationalUttarakhand

“फ्लाइंग कार” बनाने वाले रवि टमटा से मिले मुख्यमंत्री धामी

Chief Minister Dhami met Ravi Tamta, the creator of a "flying car."

देहरादून,2 सितम्बर 2026 : Flying Car बनाने वाले युवा नवोन्मेषक और स्टार्टअप उद्यमी Ravi Tamta ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान रवि टमटा ने फ्लाइंग कार के निर्माण, तकनीकी नवाचार और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने रवि टमटा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा और तकनीकी क्षमता की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ऐसे प्रतिभावान युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्टार्टअप नीति के तहत सचिव उद्योग को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही सचिव उद्योग को निर्देश दिए कि रवि टमटा के प्रोजेक्ट को नियमानुसार शासकीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रचलित स्टार्टअप और औद्योगिक नीतियों के तहत दी जाने वाली सुविधाओं की संभावनाओं का परीक्षण किया जाए।

सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं के नए विचारों और तकनीकी प्रयोगों को केवल प्रोत्साहित ही नहीं करेगी, बल्कि उन्हें धरातल पर भी उतारेगी

दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और एयरोस्पेस जैसी आधुनिक तकनीकों का है।

पर्वतीय राज्य में तकनीक आधारित परिवहन व्यवस्था भविष्य में दुर्गम क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचार न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करते हैं।

युवाओं के नवाचार से बनेगा ‘नया उत्तराखंड’

रवि टमटा ने फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर लगातार काम करने और इसे भविष्य में और अधिक उन्नत बनाने के अपने संकल्प को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड को स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है।

उन्होंने दोहराया कि प्रदेश का कोई भी प्रतिभाशाली युवा संसाधनों के अभाव में अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
пинап