देहरादून,2 जनवरी 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : डोईवाला नगर पालिका चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
Doiwala Nagar Palika Election
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद कुल 85 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं,
जो 20 वार्ड सदस्य पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने सभी 20 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं,
जबकि कांग्रेस 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
आम आदमी पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल ने तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
बहुजन समाज पार्टी की ओर से एक महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।
इस बार 39 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनावी समर में कूदने का साहस दिखाया है।
सबसे दिलचस्प मुकाबला
सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड 16 में देखने को मिलेगा,
जहां 09 उम्मीदवार एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
इनमें आप के भरत सिंह, कांग्रेस के मोईन खान और भाजपा के सुरेंद्र कुमार के अलावा छह निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
2-2 उम्मीदवार करेंगें दो-दो हाथ
वार्ड 6 और 9 में सिर्फ दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं,
जहां सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
वार्ड 14 में पहली बार बसपा की महिला उम्मीदवार सोनी कुरेशी चुनावी मैदान में हैं।
वार्ड 18 में आप की बबली पांचाल, कांग्रेस की रेनू सैनी और भाजपा की सुनीता सैनी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
वार्ड 15 में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में सात उम्मीदवार मैदान में हैं,
जिनमें आप से जावेद अली, भाजपा से मो. नोमान और कांग्रेस से आरिफ अली प्रमुख हैं।
Doiwala Nagar Palika Election
महिला उम्मीदवार
महिला उम्मीदवारों की बात करें तो कई वार्डों में महिलाएं मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं।
वार्ड 3 में भाजपा की कल्पना नेगी और कांग्रेस की मंजू जोशी,
वार्ड 12 में छह महिला उम्मीदवार,
वार्ड 19 में चार महिला प्रत्याशी
और वार्ड 20 में भी चार महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
बहुकोणीय मुकाबला
इस चुनाव में कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबले होंगे,
जिससे जीत का अंतर कम रह सकता है।
वार्ड 11 में छह 06 उम्मीदवार,
वार्ड 12 में छह 06 प्रत्याशी
और वार्ड 15 में सात 07 उम्मीदवार मैदान में हैं।
स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दे भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
कुल मिलाकर, डोईवाला नगर पालिका चुनाव में इस बार विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
मतदाताओं के सामने विकल्पों की भरमार है,
जिससे चुनाव और भी रोचक हो गया है।
वार्डवार उम्मीदवार:
वार्ड 1:
कुल 5 उम्मीदवार
कांग्रेस: देवराज सिंह
भाजपा: मनमोहन नौटियाल
निर्दलीय: मनीष कुमार धीमान, लोकेश सकलानी, संगीता देवी
वार्ड 2:
कुल 2 उम्मीदवार
कांग्रेस: बलविंदर सिंह
भाजपा: सुरेश सैनी
वार्ड 3:
कुल 4 उम्मीदवार
भाजपा: कल्पना नेगी
कांग्रेस: मंजू जोशी
निर्दलीय: आशा सेमवाल, सुनिष्ठा राणा
वार्ड 4:
कुल 4 उम्मीदवार
भाजपा: अरुण कुमार
कांग्रेस: आशीष मनवाल
यूकेडी: दिगपाल सिंह
निर्दलीय: वीरेंद्र सिंह नेगी
वार्ड 5: कुल 4 उम्मीदवार
कांग्रेस: अर्जुन सिंह
भाजपा: राकेश डोभाल
निर्दलीय: रमनपाल, सुभाष बिजल्वान
वार्ड 6: कुल 2 उम्मीदवार
भाजपा: प्रियंका मनवाल
निर्दलीय: रुखसार बानो
वार्ड 7: कुल 3 उम्मीदवार
भाजपा: राजेश भट्ट
कांग्रेस: शार्दूल सिंह नेगी
निर्दलीय: सुमित सजवाण
वार्ड 8: कुल 4 उम्मीदवार
कांग्रेस: विनोद कोठियाल
भाजपा: हृदयराम डोभाल
निर्दलीय: संदीप सिंह नेगी, बीरपाल सिंह
वार्ड 9: कुल 2 उम्मीदवार
भाजपा: प्रदीप सिंह
कांग्रेस: यशवंत सिंह गुसाईं
वार्ड 10: कुल 3 उम्मीदवार
भाजपा: ईश्वर सिंह रौथाण
कांग्रेस: भब्य चमोला
निर्दलीय: हरीश सिंह
वार्ड 11: कुल 6 उम्मीदवार
भाजपा: अमित कुमार
कांग्रेस: बाला देवी
निर्दलीय: उमेद सिंह, पुरुषोत्तम, मुन्नालाल, शिव वचन प्रसाद
वार्ड 12: कुल 6 उम्मीदवार
कांग्रेस: लक्ष्मी
भाजपा: ममता देवी
निर्दलीय: कृष्णा देवी, दिव्या भारती, शशि देवी, बबिता
वार्ड 13: कुल 4 उम्मीदवार
यूकेडी: कालाची देवी
कांग्रेस: गौरव मल्होत्रा
भाजपा: पंकज शर्मा
निर्दलीय: विजय बख्शी
वार्ड 14: कुल 5 उम्मीदवार
बसपा: सोनी कुरेशी
कांग्रेस: सुशीला सैनी
भाजपा: सुदेश कुमारी पाल
निर्दलीय: अनिता पाल, रिम्पी कश्यप
वार्ड 15: कुल 7 उम्मीदवार
आप: जावेद अली
भाजपा: मो. नोमान
कांग्रेस: आरिफ अली
निर्दलीय: अनीश अहमद, अब्दुल कादिर, नावेद, रियासत अली
वार्ड 16: कुल 9 उम्मीदवार
आप: भरत सिंह
कांग्रेस: मोईन खान
भाजपा: सुरेंद्र कुमार
निर्दलीय: आबिद हसन, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद इकराम, मो. उस्मान, वसीम हसन, शुऐब अख्तर
वार्ड 17: कुल 4 उम्मीदवार
कांग्रेस: नागेंद्र सिंह
भाजपा: विनीत
निर्दलीय: साकिर हुसैन, जाबिद अली
वार्ड 18: कुल 3 उम्मीदवार
आप: बबली पांचाल
कांग्रेस: रेनू सैनी
भाजपा: सुनीता सैनी
वार्ड 19: कुल 4 उम्मीदवार
भाजपा: दीपिका नेगी
कांग्रेस: नाहिदा
निर्दलीय: अंजना, जमना देवी
वार्ड 20: कुल 4 उम्मीदवार
यूकेडी: रीता क्षेत्री
कांग्रेस: कृष्णा
भाजपा: रीना कोठारी
निर्दलीय: सिमरन कौर