Politics

युवाओं ने भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ खोला मोर्चा कहा,”मोदी तुझसे बैर नहीं,त्रिवेन्दर तेरी खैर नहीं”

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनकी अपनी डोईवाला विधान सभा में कुछ युवाओं ने नगर पालिका चुनाव में झटका देने की रणनीति का खुलासा किया है।  डोईवाला के नगर पालिका चुनाव में कुछ युवाओं ने भाजपा की चेयरमैन प्रत्याशी सहित सभी 20 वार्डों के सभासद प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

क्या है इन युवाओं का “मिशन-21” ?

पत्रकारों से बात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व प्रदेश सहमंत्री अनुज जोशी ने कहा कि उनका किसी पार्टी को समर्थन नहीं है,जो भी भाजपा के चेयरमैन सहित इन 20 सभासद प्रत्याशियों को हराएगा उनकी टीम उसका साथ देगी। उनका कहना है कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत को झटका देना जरुरी है।

क्या है इनकी चुनावी रणनीति ?

अनुज जोशी ने बताया कि उनकी टीम,नगर पालिका डोईवाला के 2000 परिवारों से सम्पर्क कर, त्रिवेंद्र सिंह रावत की राज्य विरोधी नीतियों का प्रचार करेगी । इसके लिए टीम प्रत्येक वार्ड के 100 परिवारों से सीधा संवाद करेगी।

भाजपा से क्यूं हैं खफ़ा ?

अनुज जोशी ने आरोप लगाया कि पहले डोईवाला में 2 स्क्रीनिंग प्लांट चल रहे थे लेकिन अब क्षेत्र में 18 अवैध स्क्रीनिंग प्लांट चल रहे हैं।बेराजगारी की वजह से उत्तराखंड का युवा बाहर जाकर होटलों में बर्तन मांज रहा है। आरोप लगाया कि त्रिवेंद्र रावत की नीतियों की वजह से ग्रामीण परिवेश उजड़ रहा है। उनके घोषणा पत्र के एक भी बिंदु पर कार्य नहीं किया गया है।

 

कौन हैं ये युवा ?

भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अनुज जोशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व प्रदेश सहमंत्री हैं।सुरेखा राणा डोईवाला डिग्री कॉलेज की छात्र संघ उपाध्यक्ष हैं। कुमारी संगीता ए.बी.वी.पी. की गढ़वाल छात्रा प्रमुख हैं। आकाश थापा ए.बी.वी.पी. के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।लोकेश राणा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हैं। मोहित कक्कड़ छात्र संघ सहसचिव हैं। नीतेश कृषाली पूर्व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि हैं। पूजा लोधी छात्रा प्रतिनिधि हैं। गौरव डंडरियाल पूर्व नगर सहमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री की अपनी विधान सभा में युवाओं का ये भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध कितना रंग लाएगा ये तो समय ही बताएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!