“देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट” ने करवाया निर्धन कन्या का विवाह
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट, उत्तराखंड की ओर से रानीपोखरी में निर्धन कन्या का विवाह संस्कार करवाया गया

“Devbhoomi Brahmin Mahasabha Trust” got the poor girl married
देहरादून: ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट, उत्तराखंड की ओर से रानीपोखरी में निर्धन कन्या का विवाह संस्कार करवाया गया।
निर्धन कन्या विवाह के लिए उपयोगी सामान निर्धन कन्या को भेंट किए।
देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट, उत्तराखंड की ओर से रानीपोखरी के बागेश्वर महादेव मंदिर बागी भोगपुर में निर्धन कन्या के विवाह समारोह आयोजन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने भी कन्या को आशीर्वाद देने पुहंचे।
संरक्षक संजय गैरोला ने बताया कि कन्या को संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने मिलकर विवाह समारोह के लिए भोजन की व्यवस्था की।
इसके अतिरिक्त नवविवाहिता को बर्तन सहित उपयोगी सामान भेंट किया।
उन्होंने कहा कि यह कार्य अति सराहनीय है। इससे समाज में बदलाव आएगा, सहयोग और संवेदना का भाव पैदा होगा।
क्या कहा देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ने
इस मौके पर देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवती प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि निर्धन बच्चों की शिक्षा में सहायता, निर्धन कन्याओं के विवाह व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अग्रसर हैं।
ये लोग रहे उपस्थित
इस दौरान महासभा के उपाध्यक्ष विशाल भट्ट, सचिव सुशील रतूड़ी व कोषाध्यक्ष रोशन पैन्यूली सहित आचार्य सुशील उनियाल, राजेश उपाध्याय, वीर सिंह रावत, दिनेश रावत, राजेश जोशी, देवेंद्र भट्ट आदि ने सहयोग दिया।