Uncategorized

मानसून को लेकर सीएम धामी ने तत्काल कार्रवाई को लेकर तैयारियों को परखा,दिए जरुरी निर्देश

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : मानसून को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 जून से पहले सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों को 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करनी होगी।

इसके साथ ही एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट करना होगा, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

बिजली की तारों से होने वाली घटनाओं को भी रोकने के उपाय किए जाएं।

स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी

मानसून के दौरान आपातकालीन स्थिति के लिए हेली एम्बुलेंस Heli Ambulance की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, खासकर मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए।

स्वास्थ्य विभाग को सभी गर्भवती महिलाओं की पहचान करनी होगी ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

आपदा प्रबंधन और जन जागरूकता

मुख्यमंत्री ने पिछले साल की अतिवृष्टि और आपदाओं से सीखी गई चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए शासन और जिला स्तर पर तैयारियां की जाएं।

मौसम के पूर्वानुमान की सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुंचाई जाए। लोगों को नियमित रूप से अलर्ट मोड पर रखा जाए और जन जागरूकता बढ़ाई जाए ताकि अतिवृष्टि और आपदा के प्रभाव को कम किया जा सके।

जिलाधिकारियों के लिए विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

बरसाती नदी और नालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार की जाएं। फसलों को होने वाले नुकसान का आकलन कर शीघ्र क्षतिपूर्ति की जाए।

पर्वतीय जनपदों में आवश्यक दवाएं, खाद्य सामग्री और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम कम से कम रखा जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की जाए और वैकल्पिक मार्गों की तलाश की जाए।

त्वरित राहत और बचाव कार्य

मुख्यमंत्री ने आपदा के दृष्टिगत त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अल्मोड़ा जनपद के सरियापनी में एसडीआरएफ बटालियन खोलने के निर्देश भी दिए गए।

आपदा प्रबंधन क

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!