DehradunPoliticsUttarakhand

कड़ाके की ठंड में कार्यकर्ताओं में गर्मजोश भर गये निशंक,जाने टॉप 7 बातें

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107

देहरादून : केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक

आज घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में

पार्टी कार्यकर्त्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा और जोश भर गये।

रविंद्र बेलवाल के संचालन में डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में निशंक की प्रमुख 7 बातें इस प्रकार हैं :–

(1) धारा 370 हटी तो चूहा तक नही मरा :–

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि

भारतीय जनता पार्टी का नारा रहा है,”जहां बलिदान हुये मुख़र्जी,वो कश्मीर हमारा है”,

इसे मोदी सरकार ने साकार कर दिखाया है।

मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम कर दिखाया है

और जो कहते थे कि,”धारा 370 हटने पर खून नदियां बह जाएंगी,

एक चूहा तक नही मरा।

(2) भारत के विश्वगुरु होने का रहस्य :—

निशंक ने कहा कि दुनिया ने विश्व को “बाजार” माना है

जबकि भारत ने “परिवार” माना है।

बाजार में “व्यापार” होता है जबकि परिवार में “प्यार” होता है।

हमने सर्वे भवंतु सुखिनः को माना है यानि जब तक दुनिया का

एक भी व्यक्ति दुखी है तब तक मैं सुखी नही रह सकता।

इसी महान चिंतन ने भारत को विश्व गुरु बनाया है।

ज्ञान,विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में भारत ने दुनिया को राह दिखायी है।

(3) गंगा वाले निशंक जी आये हैं :–

उन्होंने कहा कि जब मैं जापान,थाईलैंड,यूगांडा,यूक्रेन,पोलैंड जैसे तमाम देशों में जाता हूँ

तो वो कहते हैं ,”गंगा वाले निशंक जी आये हैं”

गंगा के प्रति वो कैसे नतमस्तक होते हैं,

अभिभूत होते हैं,ये बेहद गौरव का विषय है।

हमारा सौभाग्य है कि विश्व के कल्याण के लिए

माँ गंगा ने हमारे यहां स्वर्ग से अवतरण लिया।

(4)कौन विश्वास करेगा हाई स्कूल तक बिजली का बल्ब नही देखा :–

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि,”मैं यूपी में दो बार कैबिनेट मंत्री,

पांच बार विधायक,दो बार सांसद,चार-पांच मुख्यमंत्री के साथ मंत्री रहा,

पहला वित्त राज्य मंत्री रहा,मुख्यमंत्री रहा।

क्या किसी को विश्वास होगा कि हाई स्कूल तक बिजली का बल्ब भी नही देखा ? 

7 किलोमीटर पैदल जाना और 7 किलोमीटर पैदल आना ऐसे रोज चला हूँ मैं ,

और मैं इतना बूढा भी नही कि ये ये कोई सदियों पुराना किस्सा हो।

( 5 ) समय पर परीक्षा करा दुनिया को दिया उदहारण :—

कोरोना काल में जब दुनिया के कईं देश पीछे हट गये

हम 33 करोड़ स्टूडेंट्स को ऑनलाइन लाये।

हमने जी,नीट,सीबीएसई की परीक्षा करवायी।

स्टूडेंट्स का साल खराब नहीं होने दिया।

दुनिया के सामने उदहारण प्रस्तुत किया।

(6) हिंदी को थोपेंगे नही :–

भारत के संविधान में दी गयी सभी 22 भाषाओँ

को एक सूत्र में पिरोने का काम हिंदी करती है।

9 लाख शब्दों का कोष हिंदी में है।

हम किसी पर भी हिंदी नही थोपेंगे।

(7) स्वर्णिम भारत की आधारशिला :–

डॉ निशंक ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की

अगुवाई में स्वर्णिम भारत की आधारशिला रखी गयी।

21 वीं सदी का भारत स्वच्छ भारत होगा,

सुंदर भारत होगा,समृद्ध भारत होगा,आत्मनिर्भर भारत होगा,

श्रेष्ठ भारत होगा,एक भारत होगा।

कार्यक्रम में करन बोरा, राजकुमार, राजेन्द्र मनवाल, कुसुम कंडवाल, विनय कंडवाल, अरुण सुद, रविन्द्र बेलवाल,नरेंद्र सिंह नेगी,रामलाल कोठारी,

आचार्य रमेश सेमवाल जी, सुषमा चौधरी, नीलम नेगी, संजीव चौहान, ललित पंत,मनवर नेगी,सरोज डिमरी, दिव्या बेलवाल ,अध्यक्षता रामलाल कोठारी,

संदीप नेगी,सुमनलता, सतेंदर चौधरी ,चन्द्रभान पाल,अनीता अग्रवाल,ईश्वर रौथाण,राजन गोयल,विक्रम नेगी,सुबोध जायसवाल,

सुशील वर्मा,सुशील जायसवाल,संदीप नेगी,सम्पूर्ण सिंह रावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!