( देहरादून किसान महापंचायत ) राकेश टिकैत की धमकी,युद्धवीर और कविता रिहा हो वर्ना एक भी नेता गांव-सड़क पर नही निकल पायेगा।

100 % ईमानदार पत्रकार रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ के लिए “यूके तेज”
से जुड़ें वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कल किसान महापंचायत में देहरादून के हरबर्टपुर में पहुंचे।
राकेश टिकैत ने कहा कि क्रांति का बिगुल बज चुका है
उत्तराखंड के पहाड़ से जो नौजवान रोजगार के लिए नीचे जा रहा है उसे ऊपर जाना है।
यह जो तीन कृषि कानून आए हैं इन्हें हल्के कानून मत समझो
वीडियो देखें :—
यह पूरे किसान बिरादरी को खत्म कर देंगे।
राकेश टिकैत बोले ,”गुजरात बंधन में है ये लड़ाई गुजरात की आजादी की भी है।
आज भी दो गिरफ्तारियां हुई हैं।
टिकैत ने कहा गुजरात पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के महासचिव युद्धवीर सिंह को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरफ्तार किया है।
अभी एक घंटा पहले उनको गुजरात पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से गिरफ्तार करके ले गई है।प्रेस कांफ्रेंस करना कोई अपराध थोड़े है।
हमारे संयुक्त किसान मोर्चा की 40 सदस्य कमेटी की सदस्य कविता कुलकर्णी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उनको एक-दो घंटे पहले ही बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यहां की सरकार से,एलआईयू के लोग यहां पर होंगे खबर दे दो कि उन्हें छोड़ दे।
अगर उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा तो आपका एक भी नेता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गांव में नहीं जा पाएगा।
वह सड़कों पर नहीं चलेगा। उन्हें शाम तक छोड़ दें अगर नहीं छोड़ेंगे तो कल से आपका लीडर गांव और सड़कों पर नहीं चलेगा।
लड़ाई की और आंदोलन की शुरुआत अब हुई है।
लोग कहते हैं आंदोलन को 4 महीने हो गए लेकिन आंदोलन की शुरुआत अब हुई है।