pinko казино
DehradunExclusiveHealthUttarakhand

(अभी-अभी) रानीपोखरी डांडी की 12 वर्षीय लड़की सहित 9 कोरोना पॉजिटिव :AIIMS

सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने

हेल्थ बुलेटिन जारी कर 9 नये covid-19 पॉजिटिव व्यक्तियों की जानकारी दी है।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि

बीते शनिवार देर रात रानीपोखरी डांडी निवासी 12 वर्षीया किशोरी की

रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है, जिसका एक दिन पूर्व सैंपल लिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस किशोरी की मां पूर्व में कोविड पॉजिटिव आ चुकी है,

जो कि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन है।

लिहाजा उनकी पुत्री की भी सैंपलिंग करनी पड़ी जो कि पॉजिटिव पाई गई है।

इसके अलावा शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती निवासी एक 29 वर्षीय युवक

की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है। जिसका बीते शनिवार को

एम्स की कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में सैंपल लिया गया था,

युवक बीते दिनों दिल्ली से लौटा था व आईडीपीएल लेवर कॉलोनी में होम कोरंटीन था।

इसके अलावा उत्तरकाशी से आए 1 सैंपल, नरेंद्रनगर के 2 व रुड़की से आए 2 सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

 एम्स अस्पताल में कोविड टेस्टिंग कराने वाले दो लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड पॉ​जिटिव मामलों से संबंधित जानकारी स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
пинап