CrimeDehradun

डोईवाला केशवपुरी में झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव बरामद,पुलिस मौके पर

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करें 8077062107

देहरादून : आज सुबह डोईवाला की केशवपुरी बस्ती

की झाड़ियों में से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

इस व्यक्ति की हत्या की संभावना जतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह

डोईवाला की केशवपुरी बस्ती के हाट बाजार के पीछे

झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि सर पर पत्थर मारकर

इस व्यक्ति की हत्या की गयी है।

मृतक की पहचान स्थानीय व्यकितयों ने मनोज

उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र राजकुमार

निवासी केशवपुरी के रूप में की है।

मनोज टैंट हाउस में काम करता था

लेकिन आजकल वह गाड़ी चलाने का काम कर रहा था।

वह अधिक शराब पीने के आदि बताया जा रहा है।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब पीने के बाद

आपसी कहा सुनी या रंजिशन उसकी किसी ने हत्या कर दी हो।

फिलहाल डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।

Related Articles

Back to top button