pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून में लूट के बाद फायरिंग, एक बदमाश ढेर,एक इंस्पेक्टर और पीड़ित घायल

Shots Fired After Robbery in Dehradun: One Criminal Neutralized; Inspector and Victim Injured

देहरादून,30 अप्रैल,2026 : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों और पुलिस के बीच हुई सनसनीखेज मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है।

इस पूरी घटना में प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर और लूट का शिकार हुआ पीड़ित देवराज भी घायल हुए हैं।

पुलिस प्रशासन ने पूरे जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

लूट और गोलीबारी

इस घटना की शुरुआत 29 और 30 अप्रैल की मध्य रात्रि को हुई,

कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की है और उसे गोली मार दी है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर घायल अवस्था में पीड़ित देवराज मिला

जिसने बताया कि गुजरात नंबर की काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उससे 2 लाख रुपये, मोबाइल, हिसाब-किताब की डायरी और आईडी कागजात लूट लिए हैं।

विरोध करने पर बदमाशों ने देवराज को गोली मार दी और ‘विश्रांति’ की ओर फरार हो गए।

जंगल में मुठभेड़,पुलिस पार्टी पर फायरिंग

घायल देवराज को साथ लेकर पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया।

कुछ ही दूरी पर जंगल के रास्ते में संदिग्ध काली कार दिखाई दी।

पुलिस को करीब आता देख बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और कार छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे।

जवाब में पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में मोर्चा संभाला।

इस क्रॉस फायरिंग के दौरान एक गोली थाना प्रभारी नरेश राठौर को जा लगी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया,

जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल में ओझल हो गए।

अस्पताल में बदमाश की मौत

पुलिस ने तत्काल घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और थाना प्रभारी नरेश राठौर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।

घायल बदमाश को देहरादून के कोरोनेशन जिला अस्पताल लाया गया,

जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक बदमाश की शिनाख्त और उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।

एसएसपी ने घायल थाना प्रभारी और पीड़ित का हाल जाना और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

जनपद के सभी नाकों, बैरियरों और अंतरराज्यीय बॉर्डरों पर सघन चेकिंग अभियान (Checking Drive) चलाया जा रहा है

फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जंगल में कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन चला रही हैं

पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही और पूछताछ कर रही है

Related Articles

Back to top button
пинап