pinko казино
CrimeDehradun

डोईवाला पुलिस ने शातिर अपराधी को अवैध चाकू के साथ दबोचा

Doiwala Police Apprehends Notorious Criminal with Illegal Knife

देहरादून,28 अप्रैल 2026 : जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जारी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहरादून पुलिस को एक और सफलता मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देशों के अनुपालन में डोईवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आदतन अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा 27 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।

अभियुक्त की पहचान 21 वर्षीय मुकुल पुत्र धनपाल, निवासी चांदमारी (डोईवाला) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि मुकुल एक शातिर अपराधी है,

जो पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

अकेले डोईवाला कोतवाली में उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट और बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत 5 मुकदमे दर्ज हैं।

ताजा मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0- 133/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया है

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

मुकुल पुत्र धनपाल निवासी चांदमारी निकट रेलवे स्टेशन कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-21 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुकुल

01- मु0अ0सं0- 303/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
02- मु0अ0सं0- 020/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
03- मु0अ0स0- 167/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
04- मु0अ0स0- 133/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
05- मु0अ0स0- 219/2025 धारा 305ए/317(2) बीएनएस

पुलिस टीम:

01- हे0का0 सुधीर सैनी
02- कानि0 आशीष राठी

Related Articles

Back to top button
пинап