Dehradun

तेज़ एक्सप्रेस :अटल की जयंती पर बांटे कंबल तो शहीद उधम सिंह को किया याद

डोईवाला :देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये।भाजपा मंडल महामंत्री संजीव लोधी ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन मनाने का एक बेहतर तरीका है।

वहीं दूसरी ओर शहीद उधम सिंह की जयंती पर बुल्लावाला स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का सच्चा सपूत बताया।अंतर्राष्टीय सर्व कम्बोज समाज के जिलाध्यक्ष मनोज काम्बोज ने उधम सिंह को एक महान क्रांतिकारी बताया। कृषक नेता ओमप्रकाश काम्बोज ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

जगदीश काम्बोज ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर आधारित गीत भी गाकर सुनाया।

इस अवसर पर भाजपा नेता कारन वोहरा,मंडल महामंत्री संजीव लोधी, गोपाल शर्मा,राजेंद्र तड़ियाल,राकेश नौटियाल,शुभम काम्बोज,दिनेश काम्बोज,धर्मेंद्र काम्बोज,देवपाल,विजय कुमार,मोहन सिंह,श्याम सिंह,महिपाल,सुभाष काम्बोज,सौरभ काम्बोज,तुषार,रिंकू,विशाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!