Dehradun

डोईवाला चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस

डोईवाला : नगर पालिका डोईवाला के चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल ने क्रिसमस का पर्व भानियावाला,सपेरा बस्ती के निकट स्थित पेन इंडिया स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया।सभासद ईश्वर सिंह रौथाण भी उनके साथ रहे।

निर्धन बच्चों के लिए चलाये जा रहे इस स्कूल में पहुंचे सागर मनवाल ने क्रिसमस के अवसर पर केक काटकर खुशियों इज़हार किया। श्री मनवाल ने कहा कि जब पुरे देश-दुनिया में धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाया जा रहा है,ऐसे में इन बच्चों के साथ खुशियां बांटने का एक अलग ही आनंद है।उन्होंने बच्चों को सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ने की बात कही।

भानियावाला वार्ड के सभासद ईश्वर सिंह रौथाण ने बच्चों और समस्त स्टाफ को क्रिसमस के पर्व की शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल में क्रिसमस-ट्री आकर्षक ढंग से सजाया गया। शिक्षिकाओं व बच्चों ने मैरी एक्स-मस हैप्पी क्रिसमस डे के बैनरों एवं गुब्बारों से सुुंदर सजावट की।

सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि पेन-इंडिया स्कूल और उसमें पढ़ने वाले बच्चों की बस्ती उनके वार्ड में है। शिक्षा से ही इस बस्ती का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि स्कूल से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिए पालिका व प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

पेन-इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप रावत व निदेशक संतोष बुड़ाकोटी ने उन्हें स्कूल के संचालन व क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। यीशु मसीह के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को आगे बढ़ना चाहिए।

इससे पहले पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों ने राष्ट्र ध्वज के रुप में स्मृति चिह्न देकर समारोह में आये अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान राकेश चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य करतार सिंह नेगी, वॉंलंटियर शिक्षिका ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, रेनू नेगी, लक्ष्मी गौड़, वीरेंद्र कृषाली, सुशील नौटियाल, प्रकाश पांडे, सचिन रतूड़ी, आरती पुंडीर, जयदीप भदुला, सपना बुड़ाकोटी, रजत पुंडीर आदि ने समारोह के संचालन में सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!