Dehradun

देहरादून में बड़ी सम्पतियों की खरीद-फरोख्त के कागजात और मौके का डीएम ने किया निरीक्षण

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें,
व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : जिलाधिकारी ने बड़े मूल्यों की सम्पति के

खरीद-बेच से जुड़े सरकारी कागजात का मौके पर

उस संपत्ति का निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जांच की।

जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार द्वारा राजपुर रोड में

उप निबन्धक कार्यालय देहरादून में पंजीकृत की गई

अधिक मूल्यांकन के लेखपत्रों (संपत्तियों) का निरीक्षण किया गया।

बड़ी संपत्तियों की खरीद फरोख्त के मौका का मुआयने के दौरान

जिलाधिकारी ने समस्त उप निबन्धकों को निर्देशित किया कि

सम्पत्तियों के मूल्यांकन में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए।

उन्होंने राजपुर रोड में 02 सम्पत्तियों का निरीक्षण किया,

जिसमें से एक सम्पत्ति के बारे में उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

और उप निबन्धकों को जांच करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात एस्लेहाॅल पीएनबी बैंक से लगी

एक सम्पत्ति का अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व बीर सिंह बुदियाल

द्वारा निरीक्षण किया गया जिस पर उन्होंने संतुष्टि जतायी है।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में स्थित बड़ी संपत्तियों के

खरीद फरोख्त का मौका मुआयना किया जा रहा है

तथा किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी

वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप निबन्धक रामदत्त मिश्रा,

बी.एम डोभाल व अवतार सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button