DehradunUttarakhand

(विडियो देखें) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले,”भागवत कथा श्रवण से होती है पुण्य की प्राप्ति”

“यूके तेज़” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिये व्हाट्सएप्प मैसेज करें

रजनीश सैनी 80770-62107

देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने आज भानियावाला में पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी के निवास पर आयोजित भागवत कथा का श्रवण किया।

प्रसिद्द कथावाचक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने अपने मुखारविंद से भागवत कथा के मर्म का वाचन किया।

भाग्यवान होती हैं बेटियां :—

कथावाचक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने कहा कि बेटियां भाग्यवान के घर होती हैं।वो एक नही बल्कि दो-दो घरों का कल्याण करती हैं।

जिसके घर बेटी न हो उसे ईश्वर से कामना करनी चाहिए कि उसे बेटी जैसी बहु मिले।

आप विडियो देखियेगा:—-

मुख्यमंत्री बोले,”भागवत कथा से होती है पुण्य की प्राप्ति” :—

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि,”भागवत कथा का आयोजनकर्ता को धर्मलाभ होता है।

इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कथा श्रवण करने वालों को भी पुण्य की प्राप्ति होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,”सनातन धर्मावलंबियों ने भागवत,रामायण,महाभारत से जो सीखा उस पर पूरी दुनिया अब रिसर्च कर रही है।

रावण का पुष्पक विमान ही आज का अनमेंड़ विमान (UNMANNED AEROPLANE) है।

हमारे धार्मिक ग्रंथों में उल्लेखित शब्दभेदी बाण ही आज की मिसाइल है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी,नीलम नेगी,उमेद सिंह नेगी,विनय कंडवाल,राजकुमार प्रधान,सुरेश पुंडीर,

हिमांशु राणा,रोहित गुप्ता,अवतार सिंह,दिनेश सजवाण,सम्पूर्ण सिंह रावत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!