DehradunPoliticsUttarakhand

(विडियो)राजकीय सम्मान के साथ एसडीआरएफ मुख्यालय में प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर को दी गयी श्रद्धांजलि

आप विडियो देखियेगा :—–

देहरादून : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री दिवंगत प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया जहां मुख्यमंत्री सहित कईं गणमान्य व्यक्तियों सहित आम जनता ने अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी।

लगभग 10:15 बजे सुबह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से एक अंतिम यात्रा वाहन से प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर को लाया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,सांसद अजय भट्ट,भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश और विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल अंतिम यात्रा वाहन के साथ एसडीआरएफ मुख्यालय पहुंचे।

भरे दिल और नम आँखों से जनता ने अपने प्रिय नेता प्रकाश पंत को अंतिम दर्शन कर विदाई दी।

इस मौके पर राजकीय सम्मान के साथ गारद ने सलामी दी।

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व राजयसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी,धन सिंह रावत,रेखा आर्य,सांसद तीरथ सिंह रावत,यतीश्वरानंद,महेंद्र भट्ट,खजान दास,शूरवीर सिंह सजवाण,अनीता ममगाईं,मदन कौशिक,सुनील उनियाल गामा,सूर्यकान्त धस्माना,इंदिरा हृदयेश,यशपाल आर्य,प्रदीप बत्रा,विनोद चमोली,हरबंस कपूर,सुरेश राठौर,मुन्ना सिंह चौहान,विनोद कंडारी,किशोर उपाध्याय,हीरा सिंह बिष्ट प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेन्द्र भसीन,बलजीत सिंह सोनी,भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर,जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल,दिनेश सजवाण,विजय भट्ट,विपुल मंदोली,श्रवण प्रधान,सुशील वर्मा,त्रिलोक रावत,सरोज भंडारी,अनीता अग्रवाल,कुसुम सिद्धू, करण बोहरा,लच्छीराम लोधी आदि बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!