Dehradun

प्रगतिशील पत्रकार मंच के कार्यक्रम में जुटे प्रदेश के दिग्गज,हिंदी पत्रकारिता दिवस पर किया कार्यक्रम

आप विडियो देखियेगा :—–

देहरादून : हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डोईवाला के प्रगतिशील पत्रकार मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सूबे के दिग्गज व्यक्तियों,वरिष्ठ पत्रकारों सहित विभिन्न सरकारी महकमों के अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा भाग लिया गया। 

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन सलाहकार,मुख्यमंत्री उत्तराखंड,प्रकाश सुमन ध्यानी ने कहा कि,”पत्रकारिता की पौराणिक-ऐतिहासिक समृद्ध विरासत है।

संवाद संप्रेषण की कला का अलग-अलग कालखंड में भिन्न-भिन्न रूप रहा है। 

श्री बद्रीनाथ धाम में वेद गुफा में वेदव्यास जी के द्वारा वेदों की रचना की,जिसे भगवान गणेश के द्वारा लिखा गया।

इसी प्रकार इतिहास पर नजर डालें तो औरंगजेब के भाई दाराशिकोह द्वारा उपनिषदों का फारसी-अरबी में अनुवाद किया गया।

फ्रांस के साहित्यकार और पत्रकार मैक्स म्युलर के द्वारा उपनिषदों का फ्रेंच और इंग्लिश भाषा में अनुवाद किया गया।

चीनी दार्शनिक कन्फूशियस ने जब भारत का वर्णन किया,उसी के बाद हवेनसांग और फाहियान भारत आये।

श्री ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड में पत्रकारिता का अपना महत्वपूर्ण इतिहास और स्थान है।

मुख्य वक्ता राजस्थान से आये लोकमत समाचार पत्र के स्टेट ब्यूरो हेड रोहिताश सेन ने कहा कि प्रिंट मीडिया के बाद वर्तमान दौर की इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के चलन ने क्रेडिबिलिटी का सवाल खड़ा कर दिया है।

लोग आज भी अख़बार की खबर को अधिक विश्वसनीय मानते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार,विशिष्ठ अतिथि आशीष डोभाल ने कहा की,”आज हर व्यक्ति सोशल मीडिया के दौर में सिटीजन जर्नलिस्ट की भूमिका में आ गया है।

मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत का सम्मान करते पत्रकार जावेद हुसैन

पत्रकार सीमित मानदेय पर अपना कार्य कर रहे हैं।

विशिष्ठ अतिथि मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर,दर्शन सिंह रावत ने कहा कि पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रेस कॉउन्सिल का गठन किया गया जिसे और अधिक मजबूत किये जाने की आवश्यकता है।

उत्तराखंड में पत्रकार कल्याण कोष का गठन किया गया है जिसकी प्रक्रिया के सरलीकरण की आवश्यकता पर कार्य किया जा रहा है।

विशिष्ठ अतिथि जनसम्पर्क अधिकारी,मुख्यमंत्री,शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि देवऋषि नारद जी को आद्य पत्रकार माना जाता है।उनके द्वारा निष्पक्ष,निर्भीक,त्वरित संवाद संप्रेषण की कला सीखने योग्य है।

मुख्यमंत्री के पूर्व पर्यटन सलाहकार प्रकाश सुमन ध्यानी का सम्मान करते पत्रकार संजय राठौर

डोईवाला नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनायें देते हुए जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही।

रजनीश सैनी के संचालन में चले कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सुमित्रा मनवाल ने की। 

इस अवसर पर देहरादून विमानपत्तन के एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना,जॉइंट जनरल मैनेजर एयरपोर्ट ऑथोरिटी आर.के. गाँधी,डिप्टी जीएम एयरपोर्ट ऑथोरिटी अनिल गुप्ता,एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी,सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बेलवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहित शर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल,ईश्वर चंद अग्रवाल ,विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी,फारेस्ट रेंज ऑफिसर घनानंद उनियाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान,कुलदीप खत्री,जिला उपाध्यक्ष नवीन चौधरी,भाजपा नेता दिनेश सजवाण,जिला मंत्री महिला मोर्चा पूनम चौधरी,मंडल महामंत्री नितिन बड़थ्वाल,पूर्व प्रधान रवि पाल,पूर्व प्रधान राजकुमार,पूर्व प्रधान पुष्पराज बहुगुणा,भाजपा नेता विक्रम सिंह नेगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मंदीप बजाज,जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,लोकसभा प्रत्याशी रहे त्रिबिरेन्द्र सिंह रावत,मीडिया प्रभारी भाजपा मनोज काम्बोज,मृगेंद्र चौहान,सुरेश सैनी,बीडीसी सदस्य शैलेन्द्र कौर,लच्छीराम लोधी,प्रवीण कन्नौजिया,सरदार रणजोध सिंह,सरदार अवतार सैनी,भाजयुमो महामंत्री ललित पंत,कृषक नेता उमेद बोरा,मजदूर नेता अश्विनी त्यागी,सुबोध जायसवाल,सोशल मीडिया प्रभारी वर्षा वर्मा,सभासद सुनीता सैनी,सभासद संदीप नेगी,सभासद मनीष धीमान,सभासद ईश्वर सिंह रौथाण,सभासद गौरव मल्होत्रा,संजय खत्री,अरुण खत्री,पूर्व सभासद पंकज शर्मा,पूर्व सभासद विजय बख्शी,मनमोहन नौटियाल,डॉ. रतन सिंह,राहुल सैनी,सोशल मीडिया प्रभारी राकेश नौटियाल,एनएसयूआई से सावन राठौर,रोहित नेगी,राहुल आर्य,शिक्षक बी.डी. ममगाईं,अजय गुप्ता,राजेश गुप्ता,सामाजिक कार्यकर्त्ता इंद्रेश अरोड़ा,ओमप्रकाश काम्बोज,आशु गोयल,प्रेम सिंह राठौर,पेन इंडिया फाउंडेशन के अनूप रावत,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री अल्पना प्रजापति,महिला मोर्चा सदस्य उर्मिला,कमलेश,अर्चना,राममूर्ति,चंद्रभान पाल,आसिफ अली,अमित कुमार,पारस गुप्ता,मनीष रावत,सुनील बर्मन,सचिन मेहता सहित वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा,हरीश कोठारी,पवन सिंघल,जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ इंडिया के विजय शर्मा,भरत मनवाल,ओमकार सिंह,जावेद हुसैन,संजय राठौर,प्रतिभा अमोली,चंद्रमोहन कोठियाल,रजनीश सैनी,ज्ञानेंद्र धीमान,ऋषिकेश के पत्रकार राजेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!