DehradunEnvironment

सतनाम ढ़ाबे के नजदीक जंगल में गुलदार ने किया भानियावाला की 2 महिलाओं पर हमला

आप वीडियो देखियेगा :————

देहरादून : डोईवाला के हरिद्वार रोड स्थित सतनाम ढाबे के नजदीक फतेहपुर फारेस्ट बीट के जंगल में लकड़ी बीनने गयी दो महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया है।

हमले की जानकारी मिलते ही भानियावाला की सपेरा बस्ती में हड़कंप की स्थिति बन गयी।

वन विभाग के अधिकारीयों ने घायल महिलाओं से बातचीत कर घटना का जायजा लिया।

आज सुबह भानियावाला की सपेरा बस्ती की दो महिलाएं चूल्हे-चौके के लिए बसंत ढ़ाबे के नजदीक जंगल में लकड़ी बीनने गयी।

तभी उनमें से एक महिला पर एक गुलदार ने उसके बगल से हमला बोल दिया।

सकी साथी महिला ने लकड़ी से गुलदार पर वार किया तो उसने पलट कर उसे भी घायल कर दिया।

गुलदार ने अंजू नाम की महिला के सिर और उसकी साथी महिला शन्नो के नाक,मुँह को नोच डाला है। किसी तरह से ये महिलाएं गिरती-पड़ती वहां से भागकर अपनी जान बचा पायी।

घटना की जानकारी पाकर वार्ड-10 के सभासद ईश्वर सिंह रौथाण ने घायल महिलाओं का हाल जाना और 108 एम्बुलेंस को फोन किया।उन्होंने कहा कि घायल महिलाओं की हर-संभव मदद की जाएगी।

सामाजिक कार्यकर्त्ता अनमोल अग्रवाल गुलदार के हमले में घायल महिलाओं को देखकर उनकी मदद के लिए आगे आये। पत्रकारों से बातचीत में अनमोल अग्रवाल ने बताया कि ये गरीब महिलाएं हैं जो आज भी जंगल की लकड़ी से चूल्हा जलाकर अपना खाना बनाती हैं।

वन विभाग पहले भी चेता चुका है :——

लच्छीवाला के रेंजर घनानंद उनियाल के निर्देश पर फोरेस्टर मुनेंद्र डंगवाल और फारेस्ट बीट प्रभारी दीपक असवाल घायल महिलाओं से मिलने पहुंचे।

उन्होंने मीडिया को बताया कि इस जंगल में काफी समय से गुलदार रह रहा है ,जंगल उनका घर है इसलिए जंगल में आवाजाही नही करनी चाहिए।

उनके द्वारा इन स्थानीय लोगों को पहले भी चेताया गया है कि गर्मियों में गुलदार छाया में आराम करता रहता है और किसी भी मनुष्य की घुसपैठ पर उस पर अक्सर हमला बोल देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!