DehradunUttarakhand

दूधली में लीगल अवेयरनेस कैंप आयोजित,”बाल यौन शोषण” व “साइबर क्राइम” पर किया जागरूक

Legal awareness camp organized in Dudhli, awareness raised on "child sexual abuse" and "cyber crime"

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : अटल उत्कृष्ठ राजकीय इण्टर कॉलेज दूधली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में छात्र-छात्राओं को कानून की आवश्यक जानकारी देने के साथ ही बाल यौन शोषण एवं बढ़ते साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल वशिष्ठ ने कहा कि कानून की सही जानकारी हमेशा गलत के खिलाफ आवाज उठाने का हौंसला बढ़ाती है।

श्री वशिष्ठ ने छात्रों को कानून की मूलभूत जानकारी बेहद रोचक ढंग से दी

उन्होंने कानूनी अधिकार और संवैधानिक दायित्वों को सरल ढंग से समझाया

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग के कारण बाल यौन शोषण एवं साइबर अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है,

ऐसे में हमें अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं जागरूक होने की आवश्यक है।

प्रधानाचार्य सुधांशु असवाल ने कहा कि छात्रों को कानूनी रूप से जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों से रूबरू कराते हुए गुड टच व बेड टच की जानकारी दी

इस कार्यक्रम में परवादून बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महिला यौन शोषण के बचाव, विद्यालय एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को रोकने एवं विधिक जागरूकता के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी, एडवोकेट सुशील वर्मा, मनीष धीमान, महेश लोधी, मनीष कुमार, मनीष यादव ने महिला यौन शोषण के बचाव, विद्यालय एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को रोकने एव विधिक जागरूकता के प्रति कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक पी.पी. यादव ने किया।

इस अवसर पर देशराज सिंह, राजेन्द्र चौबे, पी.एस. कैन्तुरा, सुनील नेगी, एडवोकेट आकाश कुमार, साकिर हुसैन, निधि वर्मा, अनिरूद्ध सिंह, आशुतोष लोधी, पंचायत सदस्य सोनू कुमार, पी.एल.ई. सुभाष तिवारी, सुमन रानी,नेहा पंवार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!