
सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज
श्री राम लला के पडोसी भी हैं,
इसकी जानकारी स्वयं सतपाल महाराज के
मीडिया प्रभारी निशीथ सकलानी ने दी है।
अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर जिस भूमि पर बन रहा है,
उसी से सटी हुई भूमि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की है।
इस भूमि पर कुछ कमरे बने हुए हैं।
महाराज ने कहा कि उनका सौभाग्य है,
जो उनकी भूमि भव्य रामलाल के मंदिर परिसर से बिल्कुल नजदीक है।
रामलाल का पड़ोसी बन कर वे स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
बताया कि अयोध्या में जिस स्थान पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है,
उसी के पास में सटी हुई भूमि पर सतपाल महाराज का भी एक भी छोटा आश्रम है।
महाराज ने बताया कि उनका बड़ा आश्रम कुछ दूरी पर है।
लेकिन जिस स्थान पर मंदिर का निर्माण होना है,
वो उनकी भूमि से बिल्कुल सटा हुआ है।