DehradunHealthUttarakhand

(ताजा खबर) 60 नये कोरोना संक्रमितों के साथ 1145 हुए उत्तराखंड में कुल संक्रमित

सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : आज दोपहर 2 बजे के बुलेटिन में राज्य में 60 नए कोरोना वायरस

संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने की पुष्टि हुई है।

जिसके बाद अब उत्तराखंड राज्य में संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 1145 हो गयी है।

अब तक उत्तराखंड राज्य में Covid-19 पॉजिटिव

कुल 286 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

अब उत्तराखंड में कोरोना के 845 एक्टिव केस हैं।  हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सर्वाधिक केस

देहरादून से 34 मामले आये हैं।

नैनीताल से 10,पौड़ी से 4,टिहरी से 10,

उत्तरकाशी से 1 और 1 केस की पुष्टि प्राइवेट लैब से की गयी है।

निरंजनपुर सब्जी मंडी के पॉजिटिव के सम्पर्क से बढ़ा देहरादून का आंकड़ा :—-

आज देहरादून के कुल 35 नए संक्रमितों में से 21 व्यक्ति

निरंजनपुर सब्जी मंडी के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले व्यक्ति हैं।

इनके अलावा मुज़फ्फरनगर के दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

मुंबई से लौटा एक व्यक्ति एम्स में भर्ती है।

दो व्यक्ति दून मेडिकल कॉलेज स्टाफ से हैं जबकि 8 अन्य व्यक्ति भी संक्रमित पाये गये हैं।  

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru