pinko казино
Politics

निशंक के इंतज़ार में भाजपाइयों के माथे पर पड़े बल

निशंक के मुख्य सांसद प्रतिनिधि की पत्नी मधु डोभाल लड़ रही है निर्दलीय चुनाव

लगभग साढ़े चार घंटे देर से पहुंचे रमेश पोखरियाल निशंक

स्टार प्रचारक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के निर्धारित समय से 4 घंटे से अधिक समय तक नहीं पहुँचने से चेयरमैन प्रत्याशी नगीना रानी,सभासद प्रत्याशियों सहित सभी भाजपाइयों में खासी बेचैनी छायी रही।

क्यूं भाजपा के लिए खास था ये  कार्यक्रम ? 

दरअसल भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के मुख्य संसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल की पत्नी मधु डोभाल नगर पालिका डोईवाला के चेयरमैन का चुनाव लड़ रही है। जिनका प्रभाव क्षेत्र अठूरवाला और भानियावाला है। जिस प्रकार हीरा हीरे को काटता है इसलिए निशंक के मुख्य सांसद प्रतिनिधि के प्रभाव की काट के तौर पर माना जा रहा है कि निशंक को लाया गया।

देखिये भाजपाइयों के इंतज़ार का ताज़ा वीडियो

9 बजे के कार्यक्रम में 1:30 बजे पहुंचे निशंक

बहरहाल खबर लिखते-लिखते रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यक्रम में पहुँचने से भाजपाइयों ने कुछ राहत की साँस ली।

Related Articles

Back to top button
пинап