Politics

भाजपा प्रत्याशी जीत रहे हैं प्रचंड बहुमत से :रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

 ‘निशंक’ ने जोशीले भाषण से भरा डोईवाला के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश

सांसद,विधायक,मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री सभी भाजपा के, इसलिए हो रहा है विकास

भाजपा के हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में डोईवाला के पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नए जोश-खरोश का संचार किया है हालांकि वो निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशंक ने कहा कि वो पुरे प्रदेश में पार्टी के पक्ष में माहौल देख रहे हैं,भाजपा प्रत्याशी पुरे उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलकर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

जानिए क्या कहा बागी भाजपा प्रत्याशी पर ?

पत्रकारों के बागी भाजपा प्रत्याशी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए निशंक ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी को अपना विशेष सांसद प्रतिनिधि नहीं बनाया ,भाजपा एक विशाल पार्टी है जिसमें छूट-पुट नाराजगी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।मुख्यमंत्री सरीखे बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर चले गए जिसका पार्टी अस्तित्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

बहरहाल निशंक के कार्यक्रम से भाजपा प्रत्याशी नगीना रानी सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ना स्वाभाविक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!