pinko казино
CrimeDehradun

दूध की शर्त बनी काल,दोस्त की मौत पर 3 गिरफ्तार

Milk wager proves fatal; 3 arrested over friend's death.

देहरादून,24 अगस्त 2026 : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती निवासी इफ्तिखार के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

दूध की शर्त और आपस में जोर-आजमाइश बनी काल

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इफ्तिखार और अनस आपस में गहरे दोस्त थे।

घटना वाली रात दोनों अनस के ऑफिस में एक साथ बैठे हुए थे।

इस दौरान दोनों के बीच एक-एक किलो दूध पीने की शर्त लगी।

दूध पीने के बाद दोनों आपस में जोर-आजमाइश करने लगे।

धक्का लगने से इफ्तिखार दरवाजे के शीशे पर जा गिरा।

शीशा टूटने से कांच का टुकड़ा उसकी दाहिने हाथ की बगल में गहराई तक धंस गया।

अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण साथी उसे तत्काल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ले गए।

अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा, FSL ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी डोईवाला ने जायजा लिया।

फॉरेंसिक (FSL) टीम ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए।

घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना रायपुर पर दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

सम्पूर्ण प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आंचल डेरी रोड, रायपुर से 03 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:

1- आरीश पुत्र मोहम्मद तालीब, निवासी- रक्षा विहार चूना भट्टा, थाना रायपुर, उम्र- 28 वर्ष।

2- अनस पुत्र नसीम अहमद, निवासी- रक्षा विहार चूना भट्टा, थाना रायपुर, उम्र- 22 वर्ष।

3- जावेद पुत्र नईम अहमद, निवासी- रक्षा विहार चूना भट्टा, थाना रायपुर, उम्र- 23 वर्ष।

Related Articles

Back to top button
пинап