12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय ने निकाली ‘योग जागरूकता रैली’
12th International Yoga Day: Himalayan Ayurvedic Medical College and Sparsh Himalaya University organized a 'Yoga Awareness Rally'.

देहरादून,20 जून 2026: 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशाल ‘योग जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया.
यह संयुक्त आयोजन हिमालयीय आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज (डोईवाला) एवं स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय द्वारा किया गया.
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
रैलियों का विधिवत शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जी.एस. इंदौरिया एवं स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर राकेश सुन्द्रियाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया.
रैली संस्थान परिसर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरी, जहाँ उत्साह और ऊर्जा के साथ आम जनमानस को योग का संदेश दिया गया.
इसके बाद रैली वापस परिसर में आकर संपन्न हुई.
आम जनमानस को किया आमंत्रित
इस अवसर पर रैली में शिक्षक, स्टाफ, छात्र-छात्राएं और इंटर्न प्रशिक्षु शामिल हुए.
उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के विषय में विस्तार से बताया.
साथ ही, सभी को कल (21 जून) संस्था के ‘लेखक गांव थानों परिसर’ में आयोजित होने वाले मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित भी किया.
विशेष सहयोग एवं उपस्थिति
रैली को सफल बनाने में स्वस्थवृत्त विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निशांत राय जैन, डॉक्टर भाग्यलक्ष्मी एवं विश्वविद्यालय योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन भट्ट, डॉक्टर आशीष डोभाल एवं डॉ. गजानंद का विशेष तकनीकी एवं संगठनात्मक सहयोग रहा।
इसके अलावा, कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए परिसर निदेशक डॉक्टर प्रदीप कोठियाल, जितेंद्र कुमार, नवीन पोखरियाल, राकेश सैनी, जीवन, अमरजीत सिंह, अंकित एवं हेमंत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.









