pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

उत्तराखंड के चर्चित हत्याकांड में फंसाने की धमकी और रंगदारी मामले में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Former BJP MLA Suresh Rathore arrested and sent to jail in a case involving extortion and threats to implicate someone in a high-profile murder case in Uttarakhand.

 

देहरादून,15 जून 2026 : सूबे के एक बेहद चर्चित और संवेदनशील हत्याकांड में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी को फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में दून पुलिस ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया है।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री की तहरीर पर मुकदमा

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती 5 जनवरी 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने देहरादून के कोतवाली डालनवाला में एक लिखित तहरीर दी।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि ज्वालापुर विधानसभा (हरिद्वार) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और कुछ अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलीभगत कर एक सोची-समझी साजिश रची।

इस सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत वादी (दुष्यंत कुमार गौतम), उनकी पार्टी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे व मनगढ़ंत ऑडियो और वीडियो तैयार किए गए।

इन फर्जी कूट रचित साक्ष्यों को सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रदेश की शांति व्यवस्था भंग करने, उपद्रव मचाने और दंगे फैलाने का कुत्सित प्रयास किया गया।

इस गंभीर शिकायत के आधार पर डालनवाला पुलिस ने तत्काल मु०अ०सं०- 04/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

जांच में खुली परतें,रंगदारी और ब्लैकमेलिंग की धारा बढ़ी

प्रकरण की संवेदनशीलता और हाईप्रोफाइल मामले को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने मामले की गहनता से विवेचना करने के सख्त निर्देश जारी किए थे।

विवेचना के दौरान जब पुलिस ने बयानात, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तथ्यों की कड़ियों को जोड़ा, तो पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ वादी को गंभीर मामले में फंसाने का डर दिखाकर जबरन वसूली/उद्यापन (Extortion) करने के पुख्ता सबूत मिले

इसके बाद विवेचक द्वारा मुकदमे में धारा 308(6) बीएनएस (जबरन वसूली/उद्यापन) की बढ़ोत्तरी की गई।

बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास से हुई गिरफ्तारी

ठोस सबूत हाथ लगने के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

कल, 14 जून 2026 को डालनवाला पुलिस को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली, जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुरेश राठौर को बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: सुरेश राठौर (उम्र 66 वर्ष), पुत्र स्व० श्री झड़िया सिंह

निवासी: सी-77, शास्त्रीनगर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार (पूर्व विधायक, ज्वालापुर विधानसभा)।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस हाईप्रोफाइल मामले का पटाक्षेप करने और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में देहरादून पुलिस की इस विशेष टीम की अहम भूमिका रही:

निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डालनवाला)

निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत (पुलिस कार्यालय, देहरादून)

वरिष्ठ उप-निरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत (कोतवाली डालनवाला)

उप-निरीक्षक धनीराम पुरोहित (चौकी प्रभारी, फव्वारा चौक)

कांस्टेबल आदित्य राठी

कांस्टेबल जगमोहन सिंह राणा

Related Articles

Back to top button
пинап