pinko казино
Dehradun

डोईवाला: परवादून बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Doiwala: Newly Elected Office Bearers of Parwadoon Bar Association Take Oath

 

देहरादून,26 मई 2026 : परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को एसोसिएशन के नए प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान स्थानीय समस्याओं और अधिवक्ताओं के कल्याण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला मौजूद रहे।

उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

बार एसोसिएशन के प्रांगण में पहुंचने पर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।

अधिवक्ताओं ने सौंपा मांगपत्र, तहसीलदार की नियुक्ति की मांग

समारोह के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक बृज भूषण गैरोला को एक ज्ञापन सौंपा।

मांगपत्र में अधिवक्ताओं ने डोईवाला में जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द सब-रजिस्ट्रार और तहसीलदार की स्थाई नियुक्ति करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

जनप्रतितिधियों ने दिया हर संभव सहयोग का भरोसा

विधायक बृज भूषण गैरोला ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन के विकास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की हर समस्या के समाधान के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने भी आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं द्वारा जो भी जनहित की समस्याएं उनके संज्ञान में लाई जाएंगी, उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

एक सप्ताह में होगी पानी की व्यवस्था: सचिव

एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव मनोहर सिंह सैनी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभी साथियों ने बेहद शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में अपनी भागीदारी निभाई।

उन्होंने घोषणा की कि अगले एक सप्ताह के भीतर बार परिसर में अधिवक्ताओं के लिए पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी।

कार्यक्रम में यह सभी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी सुशील कुमार वर्मा, उप चुनाव अधिकारी महताब आलम और सुमित थपलियाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, सचिव मनोहर सैनी, उपाध्यक्ष तरन्नुम सलीम, मनीष धीमान, अतुल लोधी, सह सचिव महेश लोधी, पुस्तकालय अध्यक्ष मोनिका पटेल, ऑडिटर भास्कर बलोनी और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ने पदभार संभाला।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य पूजा यादव, निधि, मोईन अहमद सिद्दीकी, सुमित कुमार, मनीष यादव, विक्रम सिंह नेगी, राजन गोयल सहित स्थानीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап