pinko казино
DehradunUttarakhand

परवादून बार एसोसिएशन चुनाव : लिस्ट जारी,जानिए किस पद पर किसके बीच है टक्कर

Parwadoon Bar Association Elections: List Released—Find Out Who Is Contesting Which Post

 

देहरादून,15 मई 2026 : परवादून बार एसोसिएशन, डोईवाला (जनपद देहरादून) के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

बार एसोसिएशन की आम सभा द्वारा गत 12 मई 2026 को लिए गए निर्णय के अनुपालन में 13 मई से आरंभ हुई निर्वाचन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर है।

चुनाव संचालन समिति द्वारा नामांकन पत्रों की वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद मुख्य पदों पर प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

चुनाव संचालन समिति ने संभाला मोर्चा

बार एसोसिएशन की आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से चुनी गई चुनाव संचालन समिति ने विधि सम्मत तरीके से चुनावी कार्यक्रम को गति दी है।

इस समिति में मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार वर्मा, उप-चुनाव अधिकारी अधिवक्ता मेहताब आलम तथा चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सुमित थपलियाल शामिल हैं।

समिति की देखरेख में 13 मई से 15 मई को पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किए गए।

अध्यक्ष पद से 1 नामांकन वापस,अब सीधा मुकाबला

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,आज दिनांक 15 मई 2026 को दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक नाम वापसी का समय नियत था।

इस अवधि के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनीत कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

उनके नाम वापस लेने के बाद अब अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है।

प्रत्याशियों की अंतिम आधिकारिक सूची (Annual Election 2026-27)

नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी की गई वैध प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है :

अध्यक्ष पद हेतु : फूल सिंह वर्मा एवं अतर सिंह

उपाध्यक्ष पद हेतु: अतुल कुमार एवं मनीष कुमार धीमान

सचिव पद हेतु: मनोहर सिंह सैनी एवं सुरेश चन्द्र भट्ट

सहसचिव पद हेतु: मौहम्मद अब्दुल्लाह जुबैर एवं महेश कुमार लोधी

उपाध्यक्ष (महिला) पद हेतु: तरन्नुम सलीम

कोषाध्यक्ष पद हेतु: अरुण कुमार

लेखापरीक्षक (Auditor) पद हेतु: भास्कर बलोनी

पुस्तकालय अध्यक्ष (महिला) पद हेतु: मोनिका पटेल

सदस्य 5+ पद हेतु: मोईन अहमद सिद्दीकी एवं रमन कुमारसदस्य

5+ (महिला) पद हेतु: पूजा यादव

सदस्य 3+ पद हेतु: सुमित कुमार

सदस्य 3+ (महिला) पद हेतु: कु० निधि

आगामी चुनावी कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण तिथियां

चुनाव संचालन समिति ने जानकारी दी है कि शनिवार, 16 मई 2026 को जमा किए गए आवेदन पत्रों की अंतिम जांच (Scrutiny) की जाएगी,

जिसके बाद अंतिम वैध प्रत्याशियों की सूची को आधिकारिक रूप से अंतिम रूप दिया जाएगा।

20 मई को होगा भाग्य का फैसला

एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों को चुनने के लिए मुख्य मतदान 20 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम निम्नानुसार है:

मतदान (Voting) सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक

मतगणना (Counting of Votes) दोपहर 02:00 बजे से समाप्ति तक

परिणाम घोषणा (Result Declaration) मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद

Related Articles

Back to top button
пинап