pinko казино
Dehradun

डोईवाला अस्पताल मार्ग पर टूटे ड्रेनेज स्लैब दे रहे हादसों को न्योता

Broken drainage slabs on the Doiwala hospital road are inviting accidents.

देहरादून,24 फरवरी 2026 : डोईवाला नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर ड्रेनेज स्लैब की हालत जर्जर हो गयी है

आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त ड्रेनेज स्लैब के कारण आम जनता,मरीज,तीमारदार,एम्बुलेंस आदि वाहनों के आवागमन में अत्याधिक खराब और चिंताजनक स्थिति बनी हुई है

गौरतलब है कि मुख्य डोईवाला-देहरादून रोड से अस्पताल की ओर जाने वाले इस व्यस्त मार्ग के बीचों-बीच लगे करीब छह स्लैब में से एक पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है,

जबकि दो अन्य गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हैं।

अस्पताल और कोर्ट के समीप बड़ा खतरा

यह मार्ग न केवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बल्कि राजकीय होम्योपैथी अस्पताल, कृषि कार्यालय, दो मेडिकल स्टोर,एक जनऔषधि केंद्र,दो पैथोलॉजी लैब /सेंटर,हॉस्पिटल कैंटीन सहित स्थानीय निवासियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है

यह क्षतिग्रस्त ड्रेनेज स्लैब सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के निकट है

रोजाना सैकड़ों मरीज, तीमारदार और एम्बुलेंस इसी रास्ते से गुजरते हैं।

स्लैब के टूटने से विशेष रूप से रात के समय एम्बुलेंसों और दोपहिया वाहनों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासी रजनीश सैनी ने इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखकर तत्काल सुधारीकरण की मांग उठाई है।

नपा अध्यक्ष का आश्वासन: “जनहित में तुरंत होगा समाधान”

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल मार्ग पर जल निकासी के स्लैबों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहा है।

अध्यक्ष श्री नेगी ने बताया कि: “वर्तमान में ड्रेनेज स्लैब के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में अब तक किसी व्यक्ति या सरकारी विभाग द्वारा नगर पालिका को औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी।

हालांकि, मामला संज्ञान में आते ही जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

क्षतिग्रस्त स्लैबों को हटाकर नए स्लैब लगाने का कार्य यथाशीघ्र (Forthwith) शुरू कर दिया जाएगा

ताकि मरीजों और स्थानीय जनता को कोई असुविधा न हो।”

 

Related Articles

Back to top button
пинап